Rampur News : योगी के राज्यमंत्री की 80,000 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की बात पर उठे सवाल

Rampur News : यूपी के राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने बड़ा बयान दिया। 80000 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना है।

Report :  Azam Khan
Published By :  Shraddha
Update: 2021-07-26 02:27 GMT

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बाटेंगे अनाज 

 Rampur News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भाजपा (BJP) की सरकार है और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हम आपको दिखाते हैं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कितने काबिल है कितने जानकार हैं। आप उनकी बातें सुनकर हैरान रह जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान गरीबों को मुफ्त राशन बांटते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 80000 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना है। अब योगी जी के मंत्री बलदेव सिंह ओलख (State Minister Baldev Singh Aulakh) से कोई यह पूछे कि पूरे भारत में 139 करोड़ की आबादी है तो यह खाली उत्तर प्रदेश में 80000 करोड लोगों को किस तरीके से राशन मुफ्त बाटेंगे। अब आप लोग इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि योगी की कैबिनेट में कितने कितने काबिल मंत्री हैं जो इतने अहम पदों पर बैठे हुए हैं जिनमें जानकारी की अभी बेहद कमी है।


जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर में जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिया बेतुका बयान, बयान भी ऐसा दिया कि शायद आप सुनकर अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana) के अंतर्गत आज मुफ्त राशन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने गरीबों को मुफ्त राशन दे रहे थे और उसी दौरान उन्होंने राशन बांटते हुए पहले तो एक मुस्लिम महिला से योगी जी और मोदी जी का फोटो दिखा कर कहा इनका ख्याल रखना यह आपका ख्याल रख रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा 80 हजार करोड़ लोगों को राशन देने की योजना है उत्तर प्रदेश में अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तर प्रदेश की आबादी कितनी है और उत्तर प्रदेश के जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मीडिया से बात करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में 80000 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की। मैं कहना चाहता हूं कि यह ऐसे महान जो गरीब धरातल पर जिंदगी गुजार रहे हैं उनके बारे में सोचते हैं और उनको कई महीने का राशन मुफ्त में देने का काम कर रहे हैं। यह अभी तक किसी भी सरकार ने सोचा नहीं था लेकिन यह प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है जो गरीब है जिसको राशन चाहिए वे राशन उसको मिल रहा है।

Tags:    

Similar News