500 बोरी सड़ा सेब: हिमाचल से यूपी में हो रहा व्यापार, लोगों की जान से खिलवाड़

हरदोई में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक सड़ा गला सेब बरामद किया है। यह सेब हिमाचल प्रदेश की परमाणु मंडी से आता है और यहां बिक्री किया जाता है।

Update: 2020-10-06 16:41 GMT

हरदोई। कम पैसे लगाकर अधिक मुनाफा कमाने के लालच में लोग इतने मशगूल है कि आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ करने से बाज नही आ रहे है।यह सब विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण हो रहा है।

हिमांचल प्रदेश की परमाणु मंडी से लाकर बेंचे जा रहे सड़े गले सेब

दरअसल, हरदोई जिले के शाहाबाद इलाके में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक सड़ा गला सेब बरामद किया है। यह सेब हिमाचल प्रदेश की परमाणु मंडी से आता है और यहां बिक्री किया जाता है।खराब सेब की सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह कार्यवाही की है।बताया जाता है कि ट्रक पर लगभग 500 बोरी सेब लगा हुआ था।

शाहाबाद में खाद विभाग की टीम ने पकड़ा एक ट्रक सड़ा सेब

हरदोई की शाहाबाद की नवीन मंडी में भारी तादाद में खराब सेब बाहर से आते हैं और उनकी बिक्री की जाती है जिससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।कम पैसे में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर मे एक आढ़ती इस काम को बखूबी अंजाम दे रहा था।वह यह काम स्थानीय मंडी अधिकारियों की मिलीभगत से यह धंधा काफी समय से चल रहा है।

ट्रक पर लदे थे 500 बोरी सेब

शाहाबाद सेब के लिए मशहूर इलाका है जहां भारी मात्रा में हर रोज सेब की खपत होती है।और इसी का फायदा उठाकर यहां मुनाफा कमाने के चक्कर मे लोगों की सेहत से जबरदस्त खिलवाड़ यहां के जिम्मेदार कर रहे है।यहाँ के स्थानीय अधिकारी अपना नजराना लेने के बाद सूरदास बनकर बैठ जाते है।

ये भी पढ़ें- खत्म हो रहे अपराधी गैंग: यूपी पुलिस कर रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, अब हत्थे चढ़ें ये..

शिकायत के बाद जिला खाद्य अधिकारी ने टीम के साथ की छापेमारी

शाहाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी लगी तो जाल बिछा दिया और जैसे ही खाद विभाग के अधिकारियों को यहां सेब के आने की खबर मिली विभागीय अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रक से लगभग 500 बोरी सेब बरामद किए हैं जो कि खराब है।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन सेबों को नष्ट करा दिया है।

अधिकारियों की मिलीभगत से लोगों के जीवन से हो रहा है खिलवाड़

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार ने बताया की यह फल हिमांचल प्रदेश की परमाणु मंडी से यहां लाकर बेंचा जा रहा है।सड़े गले सेब को न सिर्फ नष्ट कराया बल्कि यहां के स्थानीय दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दे गई है कि इस तरह के कृत्यों में शामिल होने पर कठोर दंड का प्राविधान है।अब देखने वाला यह होगा कि इसका कितना असर यहां के मुनाफाखोरों पर पड़ेगा।

मनोज तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News