योगी सरकार रंग बदलने के बजाए अपनी सोच बदले : उलेमा

Update: 2018-01-05 15:09 GMT

सहारनपुर : मुख्यमंत्री आवास के बाद अब योगी सरकार ने लखनऊ स्थित हज हाउस को भी भगवा रंग में रगवा दिया है। देवबंदी उलेमा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म, जाति व रंगों के आधार पर बांट रही है। कहा कि प्रदेश का विकास रंग बदल कर नहीं बल्कि सोच बदलकर हो सकता है। इसलिए भाजपा सरकार को अपनी सोच बदलनी चाहिए।

प्रदेश की योगी सरकार ने एनेक्सी हाउस के बाद लखनऊ स्थित हज हाउस को भी भगवा रंग में रंग दिया है। जिसका सरकार में एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा द्वारा समर्थन किए जाने पर उलेमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उलेमा ने कहा कि सरकार मजहबी मामलो में ही दखल अंदाजी कर खुले तौर पर संघ के एजेंडे पर चल रही है।

ये भी देखें : योगी सरकार अब तो हद हो गई, …हज हाउस पर भी चढ़ा दिया भगवा रंग

मदरसा जामिया हुसैनिया के मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि मोहसिन रजा जैसे मुसलमान अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए मजहब की भी कुर्बानी दे सकते हैं। कहा कि हज हाउस को भगवा रंग से रंगवा दिये जाने पर पड़े ही हज हाउस के काम पर कोई असर न पड़े लेकिन यह सरकार की सोच व नीति दर्शाने के लिए काफी है।

मदरसा दारुल रहमानिया के मोहतमिम मौलाना एजाज हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार को रंगो का खेल खेलने के बजाए विकास कार्यो को तरजीह देनी चाहिए। कहा कि रंग बदलने से विकास नहीं हो सकते सरकार को अपनी सोच बदलनी होगी। कहा कि सरकार मुसलमानों को भगवा रंग से डराना चाहती है, लेकिन सच्चा मुसलमान अल्लाह के सिवा किसी से नहीं डरता।

Tags:    

Similar News