Saharanpur: करोड़पति बसपा पूर्व MLC हाजी इकबाल पर कसा शिकंजा, जब्त होगी संपत्ति

Saharanpur News: खनन माफिया और बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ सहारनपुर पुलिस ने और शिकंजा कस दिया है। आज पुलिस हाजी इकबाल की 107 करोड़ की संपत्ति जब्त करेगी।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-05-14 06:28 GMT

 हाजी इकबाल (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Saharanpur News Today: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) सरकार प्रदेश में खनन माफियाओं के खिलाफ तेज़ी से कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी सिलसिले में आज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (Haji Iqbal) उर्फ बाला की बेनामी संपत्तियों पर यूपी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। आज दोपहर 12:00 बजे यूपी पुलिस बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियों पर कार्रवाई कर उसे सीज करेगी। बता दें सहारनपुर पुलिस ने खनन माफिया हाजी इकबाल कि कई अन्य संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले भी कार्रवाई कर चुकी है।

अब तक 128 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

खनन माफिया और बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ सहारनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक कोई कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक इकबाल की कुल 128 करोड की की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी है। आगे भी प्रशासन इसकी बची अन्य अवैध संपत्तियों पर निरंतर कार्यवाही करती नजर आ रही है। बता दें कल ही सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल के बेटे आलीशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हाजी इक़बाल के नौकर पर भी कार्रवाई

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल से जुड़े मामले में जांच करते हुए सहारनपुर पुलिस को उसके नौकर नसीम के बारे में भी कई बड़ी जानकारियां मिली थी। हाजी इकबाल ने करीब 50 से अधिक बेनामी संपत्तियां अपने नौकर नसीम के नाम कर रखा था। इन सभी संपत्तियों की कीमत 20 करोड़ से भी अधिक थी। जिस पर इसी महीने के शुरुआत में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सहारनपुर पुलिस ने कुर्क कर दिया था।

सहारनपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फैली हुई हैं। इन सभी संपत्तियों पर धीरे-धीरे निरंतर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक लखीमपुर खीरी सीतापुर और गोरखपुर में भी करोड़ों की संपत्ति है। इकबाल सीतापुर की कई चीनी मिलों का डायरेक्टर भी रह चुका है। हाल ही में पुलिस ने सहारनपुर के बेहट क्षेत्र से हाजी इकबाल की करीब 600 बीघा बेनामी संपत्ति को जब्त किया था। अब आज सहारनपुर पुलिस हाजी इकबाल की करीब 125 संपत्तियों पर कार्रवाई करने जा रही है इन संपत्तियों की कुल कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। सहारनपुर पुलिस 12:00 बजे से हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों पर कार्यवाही करना शुरू करेगी।

Tags:    

Similar News