Irfan Solanki : 'मैं जानवर हूं, गधा हूं, बंदर हूं'...पेशी के दौरान भड़के सपा विधायक इरफान सोलंकी, फूट-फूट कर रोई पत्नी

Irfan Solanki : सपा विधायक इरफान सोलंकी ने योगी सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा, चाहें तो मेरा इस्तीफा ले लें। सोलंकी ने पुलिस वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Update: 2023-03-17 20:23 GMT
सपा विधायक इरफान सोलंकी (Social Media)

Irfan Solanki News: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी (Samajwadi Party MLA Irfan Solanki) को आरोप तय होने के बाद शुक्रवार (17 मार्च) को पहली सुनवाई के लिए MP-MLA सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। सपा एमएलए को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराजगंज जेल (Maharajganj Jail) से कानपुर कोर्ट लाकर पेश किया गया। इस दौरान इरफान सोलंकी ने पुलिस प्रशासन पर धक्का मारने और बदतमीजी के गंभीर आरोप लगाए।

'इस्तीफा लेना है तो ले लें'

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने शायराना अंदाज में मीडिया से अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि, 'जुल्मी कब तक जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से जर्रा जर्रा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से। इसके बाद इरफान सोलंकी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, हमें मीडिया से बात करने नहीं दिया जा रहा। पुलिस वाले बदतमीजी करते हैं। कोई गला पकड़ लेता है तो कोई धक्का देता रहता है। तुम लोग कभी भी इनके खिलाफ कोई खबर क्यों नहीं चलाते हो? भाई,क्या मैं गधा, घोड़ा या बंदर हूं। अगर इस्तीफा चाहिए तो मैं देने को तैयार हूं। लेकिन बेवजह मुझे परेशान ना करें।'

इन धाराओं में कोर्ट ने तय किया आरोप

जाजमऊ की डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने 7 नवंबर को विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान सोलंकी के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसको लेकर एमपी- एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, शौकत अली, इसराइल, मोहम्मद शरीफ पर आरोप तय किए थे। आरोप आईपीसी 147, 436/149, 506, 327/149, 427/149, 386/149,504,120 B धाराओं में तय किया गया थे। जिसकी सुनवाई कानपुर की MP-MLA कोर्ट में चल रही है।

फूट-फूट कर रोयी सपा विधायक की पत्नी

दूसरी तरफ, कानपुर की MP -MLA कोर्ट में सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी पहुंची। विधायक इरफान सोलंकी से जब पत्नी नसीम सोलंकी की मुलाकात नहीं हो पाई, तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान विधायक की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया। बोलीं, पुलिस ने उनके परिवार को परेशान कर रखा है। वह अपने पति इरफान सोलंकी से न ही कोर्ट में मुलाकात कर पाती हैं और न ही महाराजगंज जेल में मुलाकात करने दी जा रही है। हम थक चुके हैं। योगी जी हम सब पर दया कीजिए।'

पति को समझ ले मरा हुआ

सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने रो-रो कर कहा कि, 'क्या हम पति इरफान सोलंकी को त्याग दें या फिर मरा हुआ समझ लें। उन्होंने कहा कि पहले इतनी सर्दी थी। अब इतनी गर्मी है। रमजान आ रहे हैं। हमारी परेशानी योगी जी को नही दिखती क्या ?। एक महिला के झूठ को योगी जी और सरकार सच मान रही है। सब झूठे केस हैं। योगी जी इनको छोड़ दीजिए।'

टूट चुका है हमारा परिवार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने कहा कि हम लोग परेशान हैं। टूट गए हैं। बहुत मुश्किल हो रही है। हमारे बच्चों के पेपर थे। कैसे दिलाएं पेपर। हमारा एक पैर महाराजगंज जेल में जबकि दूसरा कानपुर में रहता है। दौड़ दौड़ कर हम सब थक चुके हैं हमारा परिवार टूट चुका है। कहां जाएं, बहुत परेशान हैं। योगी जी हम पर दया करें इनको छोड़ दें यह निर्दोष है।

Tags:    

Similar News