Sambhal : मच्छर से पत्नी थी परेशान, पति ने UP Police से लगाई गुहार...अगरबत्ती लेकर पहुंचे 'डायल 112' के जवान

Sambhal News: संभल जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला मच्छरों से परेशान थी। तब उसके पति ने मदद के लिए यूपी पुलिस को ट्वीट किया।

Update: 2023-03-22 19:05 GMT
शख्स को मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती देते यूपी पुलिस के जवान (Social Media)

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया। इसे जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। साथ ही, चेहरे पर मुस्कुराहट भी आ गई। हुआ यूं कि, जिले के चंदौसी स्थित निजी अस्पताल में एक गर्भवती भर्ती थी। महिला को मच्छरों से परेशानी हो रही थी। पति अपनी पत्नी को मच्छरों से परेशान देख व्याकुल हो उठा। आधी रात को उसने यूपी पुलिस (UP Police) को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने भी व्यक्ति के रिक्वेस्ट पर तुरंत एक्शन लिया। जिसके बाद 'डायल 112' के पुलिसकर्मी मच्छर नाशक अगरबत्ती लेकर पहुंच गए।

अक्सर, यूपी पुलिस का नाम सुनते ही अपराधी में दिखते हैं। लेकिन, प्रदेश की पुलिस कई बार ऐसा काम कर जाती है जो लोगों के दिल को छू लेती है। ऐसी ही एक मदद पहुंची चन्दौसी कस्बे के रहने वाले एक शख्स को। जिसकी पत्नी का प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी हुआ था। मगर, प्रसूता मच्छर से परेशान थी। पत्नी को मच्छरों से परेशान देख पति असद व्याकुल हो उठा। उसने यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया।

अपील पर तुरंत संज्ञान, शख्स ने कहा- थैंक्स

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी असद के रिक्वेस्ट पर तत्काल संज्ञान लिया। 'डायल 112' के पुलिसकर्मी मच्छरों से निपटने के लिए मच्छर नाशक अगरबत्ती लेकर अस्पताल पहुंचे। बाद में युवक ने पुलिस के जवानों के साथ ट्विटर पर एक फोटो साझा करते हुए धन्यवाद किया।

Tags:    

Similar News