मुसलमानों को जोड़ेगा संघ, रोजा इफ्तार के लिए लखनऊ पहुंचे संजय जोशी

Update: 2016-06-07 10:11 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी आहट के साथ राजनैतिक हलचलें भी तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में संघ ने मुसलमानों को लामबंद करने की पहल की है। मोदी के धुर विरोधी कहे जाने वाले संजय जोशी लखनऊ में मंगलवार शाम एक इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले वह सुबह निराला नगर के बाबा शरण दास मंदिर के भंडारे में शामिल हुए।

संघ का रोजा इफ्तार

-मोदी विरोधी के रूप में पहचाने जाने वाले संजय जोशी मंगलवार दोपहर लखनऊ पहुंचे।

-वह शाम को संघ के आनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और राष्ट्रीय एकता मिशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

-ये आयोजन ‘इस्तकबाले माहे रमजानुल मुबारक कार्यक्रम’ के नाम से हो रहा है जिसमें जोशी मुख्य अतिथि होंगे।

-यहां वह शाम को रोजा इफ्तार भी करेंगे।

ताकि घटें मोदी-जोशी की दूरियां

-संघ से जुड़े लोगों की मानें तो संजय जोशी को संघ यूपी में चुनाव से पहले मुसलमानों को अपने खेमे में लाने की जिम्मेदारी सौंपने वाला है।

-संघ यह भी चाहता है कि मोदी और जोशी के बीच की दूरियां मिटें जिससे दोनों की क्षमता का लाभ संगठन को मिले।

Tags:    

Similar News