CM Yogi Visit: सीएम विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में होंगे शामिल, अधिकारियों ने लिया जायजा

Sant Kabir Nagar News: सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला गांव में पहुंच गया। गांव में मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही गांव में साफ-सफाई की जा रही है। कार्यक्रम स्थल को अधिकारियों ने देखा है।

Report :  Amit Pandey
Update:2023-12-20 20:12 IST

Sant Kabir Nagar News (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 दिसंबर को जिले का दौरा करेंगे। सीएम गुरुवार को बघौली ब्लॉक के करौदा गांव विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर डीएम, एसपी, सीडीओ ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। हेलीपैड और मंच का कार्य तेजी से चल रहा है, जो रात तक पूरा हो जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है। हर गांव में यह यात्रा निकाली जा रही है। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है।

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला गांव में पहुंच गया। गांव में मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही गांव में साफ-सफाई की जा रही है। कार्यक्रम स्थल को अधिकारियों ने देखा है। सीएम कीसीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला गांव में पहुंच गया। गांव में मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही गांव में साफ-सफाई की जा रही है। कार्यक्रम स्थल को अधिकारियों ने देखा है।रक्षा के लिए अधिकारियों की डयूटी लगाई जा रही है। अधिकारी देर रात में गांव में डटे रहे। डीएम और एसपी ने हेलीपैड स्थल को देखा। कर्मचारी हेलीपैड की नाप-जोख में लगे रहे।

सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • 9:50 बजे- सुबह करौदा में हेलीपैड स्थल पर आगमन।
  • 10 बजे सुबह - करौदा गांव में कार्यक्रम स्थल पर आगमन।
  • 10 बजे से 11 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में रहेंगे।
  • 11:05 बजे हेलीपैड से प्रस्थान कोट

सीएम के आगमन का कार्यक्रम आ चुका है। 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से करौदा गांव में हेलिकॉप्टर से आएंगे। उनके कार्यक्रम के लिए तैयारी चल रही है। एक घंटे तक वह गांव में रहेंगे। हेलीपैड आदि बनाने का कार्य तेजी के साथ हो रहा।

Tags:    

Similar News