Sant Kabir Nagar Crime: जमीनी विवाद में सुभासपा की प्रदेश महासचिव की धारदार हथियार से हत्या

Sant Kabir Nagar News: डीघा गांव में उस समय तनाव पूर्ण माहौल हो गया जब सुभासपा (SBSP) की महिला नेत्री नंदनी राजभर की धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हमला कर हत्या कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

Report :  Amit Pandey
Update:2024-03-10 19:48 IST

Sant Kabir Nagar News (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद में आने वाले डीघा गांव में उस समय तनाव पूर्ण माहौल हो गया जब सुभासपा (SBSP) की महिला नेत्री नंदनी राजभर की धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हमला कर हत्या कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरे मामले पर इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है जिसमें नंदनी राजभर ससुराल वाले पक्ष से मुकदमे की अगुवाई कर रही थी। जिससे खार खाये दबंगो ने घटना को अंजाम दिया।

सुभासपा की प्रदेश महासचिव थी नंदनी राजभर

आपको बता दे कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले डीघा का है जहां रविवार की शाम धारदार हथियार से लैस दबंगो ने सुभासपा की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की धारदार हथियार से हमला बोल मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर शराबे की आवाज पर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

जल्द ही आरोपियों की होगी गिरफ्तारी -  एसपी

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुभासपा की नेता नंदनी राजभर ससुराल वाले के पक्ष से मुकदमे की पैरवी कर रही थी। कुछ दिन पूर्व उसके ससुर की भी हत्या कर दी गयी थी जिसको लेकर नंदनी राजभर मुकदमा लड़ रही थी। इसी को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी टीमें लगायी गयी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News