Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित पिकअप ने बोलेरो को मारी टक्कर, महिला की मौत दो घायल

Sant Kabir Nagar News: अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया की पिकअप और बलोरो टक्कर में 3 लोग घायल हुए थे जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

Report :  Amit Pandey
Update:2023-11-22 16:06 IST

Sant Kabir Nagar News (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र में बूधा कला हाईवे पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने सड़क पर खड़ी बोलोरो गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बोलरो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। वहीं दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

सवारी भर रहा था बोलेरो

आपको बता दे कि पूरा मामला संतकबीरनगर जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के बूधा कला चौराहे पर एक बलोरो गाड़ी सवारी भरने के लिए सड़क पर खड़ी थी कि इतने में बस्ती से गोरखपुर जा रही अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने पहले दो टेम्पो को टक्कर मारी उसके बाद सवारी भर रही बोलरो में टक्कर मार दी। बोलरो में टक्कर लगने के सड़क के किनारे खड़ी 55 वर्षीय लालमती, 54 वर्षीय उदयराज और 18 वर्षीय अच्छे लाल बोलरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टक्कर में 3 लोग घायल - पुलिस अधीक्षक

इलाज के दौरान लालमती की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है। पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया की पिकअप और बलोरो टक्कर में 3 लोग घायल हुए थे जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

.

Tags:    

Similar News