UP School Timing: यूपी में पहली से आठवीं तक के स्कूलों की बदली टाइमिंग, देखें डिटेल्स

UP School Timing: यूपी में ठंड से राहत मिलते ही स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पहली से आठवीं तक के स्कूल अब फिर पूर्व की भांति सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे।

Written By :  aman
Update: 2023-02-14 04:26 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

UP School Timing: उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव का असर स्कूलों की टाइमिंग पर भी दिखने लगा है। कड़ाके की सर्दी से राहत मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी स्कूलों का समय पहले की तरह कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय को पूर्ववत किया गया है।

रायबरेली में स्कूलों का संचालन अब सुबह 9 बजे से 3 बजे तक होगा। शीतलहर के कारण विद्यालयों का समय 10 बजे से 2 बजे तक किया गया था। ये आदेश रायबरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार (9 फरवरी) को जारी किए।

आदेश में क्या कहा गया?  

रायबरेली बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में सभी स्कूलों को नयी समय सारणी को लेकर सूचित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि, शीतलहर के कारण विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया था। लेकिन, वर्तमान समय में मौसम सामान्य होने के कारण एक बार फिर सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत समय सारणी के अनुसार, पूर्ववत विद्यालय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया जाता है। अतः तत्काल प्रभाव से रायबरेली जिले के सभी पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालय पूर्व की भांति सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। 


ठंड की वजह से हुआ था समय में बदलाव

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया था। दरअसल, यूपी में दिसंबर से है कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हुई स्कूलों की छुट्टियां और समय सारणी में बदलाव होते चले गए। चूंकि, अब प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल चुका है तो एक बार फिर टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

यूपी में तापमान ऊपर चढ़ने से दिन में गर्मी तक का एहसास हो रहा है। फ़रवरी के पहले हफ्ते से लगातार पारा ऊपर चढ़ रहा है। दिन में खिली धूप तपिश बढ़ा रही है। जिसके बाद सरकारी महकमे ने स्कूल की टाइमिंग पूर्ववत करने का निर्णय लिया है। 

Tags:    

Similar News