Shravasti News: श्रावस्ती में भीषण गर्मी का कहर, डीएम की सख्त एडवाइजरी जारी
Shravasti News: अप्रैल में ही तापमान 42°C पार, हीट इंडेक्स 46°C तक पहुंचा, प्रशासन ने लू से बचाव और तालाब-नहरों में नहाने से परहेज की अपील की।
श्रावस्ती में भीषण गर्मी का कहर, डीएम की सख्त एडवाइजरी जारी- (Photo- Newstrack)
Shravasti News: भीषण गर्मी ने पूरे तराई को झुलसा दिया है, हालांकि प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है परन्तु मजबूरी बस लोगों को घर से निकलना पड़ता है।आलम यह है कि तराई 10 बजते तावा बन जाता है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल 2026 तक तापमान और बढ़ सकता है।श्रावस्ती में आज 42°C, है हीट इंडेक्स 46°C तक जाने की संभावना है। विभाग ने “लू” का येलो अलर्ट घोषित कर चुका है।आगे 7 दिन तक 43-45°C तक जाएगा, जबकि रात में भी 28°C से नीचे नहीं है।
ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की अपील
इसके पीछे का कारण पछुआ हवा है जो राजस्थान की गर्मी सीधे तराई में पहुंच रही है।इस बीच बादल गायब है जिस कारण, नमी 15 प्रतिशत है और आदमी के शरीर का पानी 10 मिनट में भाप बन जाता है। हालांकि उत्तर प्रदेश इस संकट का केंद्र बनकर उभरा है। विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की अपील की है।
दुसरी तरफ तराई में गर्मी के चलते तालाब पोखरों में नहाने जा रहे बच्चों के डूबकर मरने की बढ़ रही घटना को लेकर डीएम / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अध्यक्ष अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से अपील किया है कि नदी नहर पोखरों में स्नान करने से बचें।
बच्चों पर सजग दृष्टि रखें
अभिभावक अपने बच्चों पर सजग दृष्टि रखें जिससे कोई अनहोनी न हो। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिला पंचायत द्वारा चयनित सभी 76 घाटों पर प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी गयीं लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से रखी जायें तथा घाटों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षित घाट बनाये जायें जहां बचाव के लिए रस्सी, नाव, नाविक आदि की तैनाती हो।
जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि स्कूल की प्रार्थना सभाओं में डूबने से बचाव के लिए एवं हीटवेव से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया जाये । उन्होंने आम जनमानस के लिए क्या करें और क्या न करें विषय पर एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनमानस से इसके अनुपालन की अपील की है।