Shrikant Tyagi Video: सामने आया श्रीकांत त्यागी का पूरा वीडियो, देखें नोएडा ओमैक्स सिटी का पूरा सच

Shrikant Tyagi News: महिला से अभद्रता करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का एक और वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-08-08 06:09 GMT

Srikant Tyagi New Video (Image Credit : Social Media) 

Shrikant Tyagi Video: नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में एक महिला से अभद्रता करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) 48 घंटे के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए शनिवार से ही नोएडा पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही है, लेकिन अब तक कामयाब नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसका आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिला है। इस बीच फरार गालीबाज नेता का एक और वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस नए वीडियो में आरोपी भाजपा नेता और सोसाइटी के कई लोग नजर आ रहे हैं। आरोपी श्रीकांत पीड़िता महिला के साथ किस तरह से बदसलूकी कर रहा है, साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो में भी वो ऐसे अपमानजनक और घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, जिसे हम लिख नहीं सकते हैं। सोसाइटी के लोग श्रीकांत को शांति से समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बदले में वो अपनी उग्रता दिखा रहा है और पीड़िता महिला के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।

श्रीकांत के ठिकाने पर चला बुलडोजर

नोएडा अथॉरिटी ने अब जाकर श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। अथॉरिटी की टीम सुबह बुलडोजर लेकर सोसाइटी पहुंची और वहां श्रीकांत के फ्लैट के पास बने अवैध निर्माण को गिरा दिया। बुलडोजर के आते ही सोसाइटी की महिलओं ने तालियों से उसका स्वागत किया। दरअसल श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण की शिकायत ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी के लोग 2019 से ही कर रहे थे, लेकिन सत्ताधारी दल में उसके हनक को देखते हुए सोसाइटी को उसके ऊपर कार्रवाई करने में पसीने आ रहे थे।

इस विवाद के बाद से श्रीकांत का बीजेपी का कई दिग्गज नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्पीकर ओम बिरला और डिप्टी सीएम केशव मौर्या जैसे नेता शामिल हैं। बताया जाता है कि वह स्वामी प्रसाद मौर्या का करीबी है, जो अब सपा में हैं, उन्हीं के साथ उसने बीजेपी में एंट्री ली थी। विवाद सामने आने के बाद से भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी से अपना पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं।

Tags:    

Similar News