Siddharthnagar News: डुमरियागंज में ग्राम प्रधानों की बैठक: चुनाव या कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग
Siddharthnagar News: डुमरियागंज के ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक में प्रधानों ने समय पर चुनाव कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: डुमरियागंज स्थित ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रधान संघ के स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा शामिल हुए। जिसमें प्रधानों ने एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वह लोग चुनाव के लिए तैयार है, यदि समय पर चुनाव नहीं कराया जाता है तो, या तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए या उन्हें ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप जाए।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में इन दिनों ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मजबूती से अपनी बात शासन तक पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने ने कहा कि आगामी 26 में को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में यदि समय पर चुनाव न हो पाये तो उन्हें ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए अथवा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन में अपनी पूरी भूमिका निभाता है, ऐसे में चुनाव न होने की दिशा में किसी दूसरे को प्रशासक बना बनाया जाना कत्तई मंजूर नहीं रहेगा। यदि सरकार इस मामले में अपना निर्णय प्रधानों की हित में नहीं देती है, तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बृहद पैमाने पर आंदोलन होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ताकीब रिजवी व डुमरियागंज के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे ने कहा कि गांवों विकास के मुख्य कड़ी के रूप में ग्राम प्रधान होता है, जिनकी मांगों को पूरा किया जाना सरकार को प्राथमिकता के तौर पर गंभीरता से लेना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि ब्लॉक स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक उठाई जा रही मांग को सरकार जरूर पूरा करेगी। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अजीत उपाध्याय ने की। कार्यक्रम के अंत में बीडीओ के अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, राकेश द्विवेदी, पप्पू पाण्डेय, पप्पू श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, केशभान चौधरी, अजीत उपाध्याय, विष्णू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, जहीर फारूकी, मनोज यादव, सचिन श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, मोहम्मद इलियास, विनीत श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा, रंजीत कुमार, राजू पाण्डेय , सतिराम, चंद्रभान, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद इस्लाम, पप्पू , आमिर, अबूसाद, राधेश्याम, मेवालाल, दीपक, महेंद्र चौधरी, इमरान, दिलीप शर्मा, शिवकुमार, अकरम मलिक, लवकुश यादव, प्रमिला, शैलेन्द्र कुमार, अश्वनी मिश्रा, राजकुमार पाल, गुरू प्रसाद, आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक को सौंपा गया ज्ञापन
मंगलवार को डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न होने के बाद जहां एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा गया, वहीं जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को भी ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारी ने पूर्व विधायक से प्रधानों की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील की। जिस पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधानों व संगठन के पदाधिकारी को शीघ्र ही सीएम तक बात रखने का भरोसा दिया।