Siddharthnagar News: बीएचएनडी दिवस निरीक्षण में आशा-आंगनबाड़ी गायब, डीएम सख्त, वेतन रोकने के निर्देश

Siddharthnagar News: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खण्ड उसका बाजार स्थित कम्पोजिट विद्यालय करमा में आयोजित बीएचएनडी दिवस का औचक निरीक्षण किया। जताई नाराजगी

Update:2026-05-06 17:47 IST

Siddharthnagar DM News (Social Media).jpg

Siddharthnagar DM News: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खण्ड उसका बाजार स्थित कम्पोजिट विद्यालय करमा में आयोजित बीएचएनडी दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एएनएम से गर्भवती महिलाओं की जांच संबंधी जानकारी ली। इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) का चिन्हीकरण कम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर बीएचएनडी दिवस पर दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी भी परखी।


निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा संचालित सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया और पोषाहार वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई जाए और उन्हें नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि टीकाकरण से एक दिन पूर्व गांव में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सूचित किया जाए, ताकि कोई भी लाभार्थी छूटने न पाए। एएनएम को भी सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला जांच और टीकाकरण से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान एसबी किट उपलब्ध न होने तथा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दोनों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। वहीं, एमओआईसी द्वारा बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण न करने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश दिया।

Tags:    

Similar News