Siddharthnagar News: सामूहिक महायज्ञ कर की गई लोक कल्याण, सुख, समृद्धि व विश्वशांति की कामना

Siddharthnagar News: हिन्दू नव वर्ष के पूर्व संध्या पर धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में डुमरियागंज महोत्सव 2025 कार्यक्रम आयोजित हुआ।;

Update:2025-03-30 12:03 IST

Siddharthnagar News: राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2082 हिन्दू नव वर्ष के पूर्व संध्या पर धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में डुमरियागंज महोत्सव 2025 कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ 33 हवन कुंडों में पीले रंग के वस्त्र व पारंपरिक परिधान में 264 जोड़ों ने विधि विधान से पूजन, हवन, महायज्ञ करके आने वाले नव वर्ष में लोक कल्याण, सुख, समृद्धि व विश्वशांति की कामना की।

यज्ञस्थल पर वेद मंत्रों की ध्वनि गुंज रही थी

शनिवार को सायं आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुजारी आचार्य बृजेश पाठक ने मुख्य यजमान पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह से विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश स्थापित कर कराया, उसके बाद गुरुकुलम के 40 बटुकों, विद्वान पुरोहितों द्वारा 33 हवन कुंडों में 4- 4 जोड़ों(महिला, पुरुष) ने दो बार में विधिवत पूजन कर यज्ञ किया, इस प्रकार से दो चक्र में 264 जोड़ों ने महायज्ञ कर नव वर्ष का स्वागत, अभिनन्दन करते हुए लोक कल्याण की कामना की। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने गाय के घी, हवन सामिग्री से आहुति दी। यज्ञस्थल पर वेद मंत्रों की ध्वनि गुंज रही थी। वातावरण में अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा था। महायज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय जाप, श्रीसूत, पुरुषसूक्त और देवीसूक्त का अखंड पाठ हुआ। इससे पूरा क्षेत्र दिव्य ऊर्जा केंद्र में बदल गया।

भव्य श्रृंगारकर पूजा अर्चना व आरती की गई 

कार्यक्रम के अगले पड़ाव में मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत माता की आरती व बाला जी सरकार के भव्य श्रृंगारकर पूजा अर्चना व आरती किया गया। वही जागरण कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों ने अपने भक्ति गीतों व भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। भजनों के माध्यम से माहौल राम मय हुआ और जोरदार नारें लगें। इस दौरान विशाल भण्डारा भी चलता रहा जिसमें सभी श्रद्धालु क्रमबद्ध होकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। कार्यक्रम के समापन में आरती व छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण हुआ।

श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए धर्म रक्षा मंच के संरक्षक, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित महायज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, धर्म रक्षा और मानव कल्याण की कामना के साथ पूर्णाहुति दी। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि धर्म जागरण और सामाजिक समरसता का महान यज्ञ था। समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सभी को एकजुटता से कार्य करते हुए ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने की आवश्यकता है।

सम्पूर्ण विश्व के मंगल की कामना करते हुए महायज्ञ में पूर्णाहुति 

नव संवत्सर, हिन्दू नव वर्ष हमारी सनातन परंपरा, सनातन संस्कृति, धर्म व राष्ट्र का प्रतीक है। हिन्दू नववर्ष, सनातन संस्कृति के शंखनाद का महापर्व है, आज यह वह शुभ दिन है जब भारी संख्या में लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देश व समाज के साथ सम्पूर्ण विश्व के मंगल की कामना करते हुए महायज्ञ में पूर्णाहुति देकर, भजन कीर्तन करते हुए नव वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या का यह दिन हमारे लोक जीवन में सदैव से ही एक उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। उन्होंने नव संवत्सर की पावन बेला में सभी जन मानस को बधाई व शुभकामनाएं दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे उत्सव से भारतीय सनातन धर्म और परंपराएं प्रगाढ़ होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है, जिससे समाज में फैली कुरीतियों को दूरकर समरसता कायम किया जा सके। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से हिन्दू नव वर्ष के पूर्व संध्या पर डुमरियागंज महोत्सव कार्यक्रम के अंर्तगत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन कर नए वर्ष का शुभारंभ अनुष्ठान से किया जाता रहा हैं। परंतु विगत 3 वर्षों से घाटा मेंहदीपुर बालाजी का भव्य श्रृंगार व महाआरती कर हम सभी सनातनियों ने क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कुशलता हेतु बालाजी सरकार से प्रार्थना करते आ रहे हैं और निश्चित ही बालाजी सरकार का आशीर्वाद हम सभी को मिलेगा, क्योंकि बालाजी सरकार की आरती करने से इंसान के सारे कष्ट तो दूर होते हैं, और उसे जीवन का हर सुख नसीब होता है।

अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के अंत में धर्म रक्षा मंच के संरक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने घाटा मेंहदीपुर बालाजी सेवक मण्डल बस्ती के महेंद्र मद्धेशिया, विवेक गीरोत्रा, संजय गडिया, पंकज नन्दा, विनय बरनवाल, ज्ञान प्रताप सिंह, दीपक मोदनवाल, सिंगर पंकज निगम, कुमार वैभव, प्रभात निगम, अनुष्का सनातनी, रजनीश श्रीवास्तव, श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप गोण्डा टीम के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

ये रहें मौजूद 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉक्टर. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, धर्मराज वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, अजय उपाध्याय, मधुसूदन अग्रहरि, पप्पू श्रीवास्तव, रमेशलाल श्रीवास्तव, शत्रुहन सोनी, दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे, लालजी शुक्ला, नीरा दुबे, प्रियंका श्रीवास्तव, एसडीएम डा.संजीव दीक्षित, तहसीलदार रविकुमार यादव, ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, आशुतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर द्विवेदी, राजन अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, नीरजमणि त्रिपाठी, रामलखन अग्रहरि, शंभू अग्रहरि, चंद्रभान अग्रहरि, केके पाण्डेय, दरोगा दुबे, रोहित सोनी, शिवकुमार दुबे, धर्मेश पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, डंपू पाण्डेय, शत्रुघ्न मिश्रा, रामचंद्र यादव, राजेश शर्मा, अर्जुन, राकेश, कृपाल आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News