Siddharthnagar News: विद्यार्थियों ने सीखी काम की बातें, खगोल विज्ञान एवं वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन

Siddharthnagar News: शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नगर पंचायत शोहरतगढ़ की ओर से से अंतरिक्ष विज्ञान एवं वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन हुआ।

Report :  Intejar Haider
Update:2024-10-19 16:19 IST

Siddharthnagar News ( Pic- News track)

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नगर पंचायत शोहरतगढ़ की ओर से से अंतरिक्ष विज्ञान एवं वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ मां सरस्वती का पूजन अर्चना कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को वैदिक गणित के महत्व व खगोलीय ज्ञान के उपयोगिता के बारे में जानकरियां दी गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोहर सिंह सोलंकी नें कहा कि दुनिया में भारत देश गणित के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने वैदिक गणित पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके सूत्र से कठिन से कठिन गणित के प्रश्न को हल कर सकते है। गणित विषय की जरुरत भैतिक, रसायन व अन्य विषयों में भी पड़ती है। भारत में आर्यभट्ट , श्रीनिवास रामानुजन, शकुंतला देवी, सीआर राव , सीएस शेषाद्री आदि जैसे गणित के विद्वान रह चुके है। एकाग्र होकर जब विद्यार्थी विषयों का अध्ययन करेंगे तब उन्हें सफलता जरुर मिलेगी।

तारा मंडल गोरखपु़र के एस्ट्रोनांमी एजुकेटर अमर पाल सिंह ने कहा कि इसरो का अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम परिज्ञापी राकेटों के उपयोग से ऊपरी वायुमंडल के अध्ययन के साथ शुरू हुआ है। यह एस्ट्रोसैट, मंगल मिशन, चंद्रयान मिशन जैसे वैज्ञानिक मिशनों के बाद सौर और अन्य ग्रहीय मिशनों के साथ जारी है। विद्यार्थियों को अंतरिक्ष का ज्ञान रखना चाहिए।

प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि खगोल विज्ञान एक प्राकृतिक विज्ञान है जो आकाशीय पिंडों और ब्रह्मांड में होने वाली घटनाओं का अध्ययन करता है। यह उनकी उत्पत्ति और उनके समग्र विकास को समझाने के लिए गणित , भौतिकी और रसायन विज्ञान का उपयोग करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने किया। इस दौरान अभिषेक कुशवाहा, डॉक्टर राम किशोर सिंह, देवेंद्र सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह ,राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामकृपाल पासवान आदि रहे।

Tags:    

Similar News