Lok Sabha Chunav: रामलला के दर्शन पर बोले अखिलेश- मन चंगा तो कठौती में गंगा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज सीतापुर में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

Report :  Sami Ahmed
Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-04-12 12:45 GMT

अखिलेश यादव ने राम लला के दर्शन पर दी प्रतिक्रिया। (Pic: Social Media)

Sitapur News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा मुखिया अखिलेश यादव आज यूपी के सीतापुर पहुंचे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता गठबंधन के साथ है। इस बार जनता परिवर्तन के लिए गठबंधन का साथ देगी। सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता इंडिया गंठबंधन को ही चुनेगी। साथ ही दावा किया कि पहले चरण में इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर जीत रही है। 

इलेक्टोरल बॉन्ड पर बीजेपी को लिए आड़े हाथों

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। उन्होंन कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा के लोग पकड़े जा रहे हैं। उनके पास इस घोटाले का कोई जवाब नहीं है। अखिलेश यादव ने पेपर लीक मामले पर कहा जहां बीजेपी की सरकार होती है वहीं पेपर लीक होता है। पेपर लीक में पकड़े जाने लोग भी बीजेपी के हैं। सपा मुखिया ने कहा कि ये सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती। नौकरी देने पर इन्हें आरक्षण भी देना पड़ेगा। यही कारण है कि ये सरकार युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। इसी के साथ ही उन्होंने सरकार की अग्निवीर योजना पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना लाने वाली सरकार कल को ऐसी ही व्यवस्था पुलिस में भी ला सकती है जो कि युवाओं के लिए ठीक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम जनता से मतदान करने के साथ साथ सावाधान रहने की अपील भी कर रहे हैं।

भाजपा करे कैसरगंज से उम्मीदवार की घोषणा

वही अखिलेश यादव ने गठबंधन के टिकट बदलने के सवाल पर कहा कि कैसरगंज सीट पर भाजपा अपने उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रही है। बीजेपी कब उम्मीदवार घोषित करेगी यह भी तो बीजेपी को भी बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा घबराई हुई है। इनके पास कोई जवाब नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता सरकार से परेशान है। इसलिए हमें उम्मीद है कि हमारे सहारनपुर और सीतापुर के प्रत्याशी को जनता जरूर चुनेगी। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में इंडिया गठबंधन सारी सीटें जीतने जा रही है।  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीलीभीत प्रत्याशी जितिन प्रसाद पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि इनका दिल सांसद बनने में नहीं लगेगा। ये मंत्री रह चुके हैं। मंत्री बड़ी चीज होती है। जो सड़क का मंत्री हो वो सांसद बनना चाहेगा क्या। आजकल तो उनके मुंह से निकल रहा है मुंबई बना देंगे।

सरकार गरीबों को चिकित्सा व्यवस्था देने में नाकाम

वहीं ओमप्रकाश राजभर की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। साथ ही उन्होंने राजभर के लगाए मेडिकल लूट के आरोप पर कहा कि इससे पहले सरकारी अस्पतालों में भी इलाज हुआ था। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था कैसी है कि उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ा। साथ ही उन्होंने दो घटनाओं का जिक्र भी किया जिसमें सरकार पर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल  उठाया गया था। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को चिकित्सा व्यवस्था नहीं प्रदान कर पा रही है। वहीं वरुण गांधी पर कहा कि वरुण ठीक है किसानों की आवाज उठाते हैं तभी टिकट काट दिया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यही नहीं रुके। उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि बीजेपी ईडी सीबीआई की कार्रवाई सरकार बनाने के लिए करती है। अयोध्या में रामलला के दर्शन पर बोले मन चंगा तो कठौती में गंगा। हम सब में भगवान हैं। 

Tags:    

Similar News