Sitapur News : जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, बोले - दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Sitapur News : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को शारदा सहायक नहर के कटने से जलमग्न हुए गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां स्थनीय लोगों से बातचीत की और मदद का आश्वासन दिया।

Report :  Sami Ahmed
Update: 2024-08-27 14:34 GMT

Sitapur News : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को शारदा सहायक नहर के कटने से जलमग्न हुए गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां स्थनीय लोगों से बातचीत की और मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को नुकसान का आंकलन का क्षतिपूर्ति का निर्देश दिया है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहर कटान से प्रभावित ग्राम रमुवापुर के प्राथमिक विद्यालय में बने राहत शिविर का निरीक्षण किया, उन्होंने वहां रुके लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी फसलों की जानकारी लेकर सर्वे कराकर ससमय मुवायजा दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी आश्वासन दिया कि जिन-जिन लोगों की फसलों का नुकसान हुआ है। उनको बिना किसी भेदभाव के क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इस घटना से जिन लोगों के मकानों का नुकसान हुआ है, उनको आवास दिलाया जाएगा। खाने पीने की व्यवस्था की जानकारी अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह से ली और समय से वितरण करने के निर्देश दिए हैं।


किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

इसके साथ ही उन्होंने जिला अधिकारी अभिषेक आनंद को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण कराते रहे व स्थानीय प्रशासन को सक्रिय रखें। किसानों से बातचीत के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि यह हमारी में नहर है, इस नहर के माध्यम से आजमगढ़, जौनपुर, काशी तक पानी ले जाते हैं। इसमें 18 हजार क्यूसेक पानी चलता है। इस नहर को बंद नहीं कर सकते, अगर बंद करेंगे तो साइड का किनारा बैठ जाएगा। कटान की वजह से थोड़ा डाउन हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आवागमन सुनिश्चित हो जाएगा। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को रेस्क्यू किया, लेकिन फसलों का नुकसान हुआ, उसका मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

उन्होंने कहा कि गांव वालों से पूछा था कि 10 बजे छोटा सा पानी का रिसाव हुआ, विराट स्वरूप ले लिया। जिसके कारण नुकसान हुआ है इसकी समीक्षा करेंगे, जो भी दोषी होगा उसे दंड मिलेगा। योगी सरकार आने के बाद सड़कें पक्की हुई हैं। पहले से तैयारी रखनी चाहिए थी, इसकी जांच कराई जाएगी। 

Tags:    

Similar News