Sonbhadra News: साइबर ठगों पर चोपन पुलिस का करारा प्रहार, ठगी की रकम पीड़ित को कराई गई वापस

Sonbhadra News Today: टीम ने सभी पीड़ितों से ट्रांजैक्शन विवरण लेकर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की और बैंकों से समन्वय कर ठगी की रकम होल्ड करा दी।

Update:2025-11-01 17:23 IST

Sonbhadra News Today Cyber Fraud Chopan Police Recovers 5033

Sonbhadra News Today: सोनभद्र। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच चोपन पुलिस की साइबर टीम ने अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता से बड़ा कारनामा कर दिखाया है। थाना जुगैल क्षेत्र के ग्राम भटिहटा पोस्ट खरहरा निवासी विजय बहादुर पुत्र मंगल के खाते से 16 अक्टूबर 2025 को अज्ञात ठगों ने ₹33,000 की रकम उड़ा ली थी।

वहीं थाना चोपन क्षेत्र के शलिल चौरसिया के खाते से ₹1,408 तथा श्याम बिहारी के खाते से ₹25,000 की रकम भी अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने फौरन मोर्चा संभाल लिया।

टीम ने सभी पीड़ितों से ट्रांजैक्शन विवरण लेकर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की और बैंकों से समन्वय कर ठगी की रकम होल्ड करा दी।

टीम की त्वरित कार्रवाई का नतीजा —

विजय बहादुर की ₹23,923.25,शलिल चौरसिया की ₹1,408,श्याम बिहारी की ₹25,000,

मिलाकर कुल ₹50,331.25 रुपये वापस कराए गए।

पीड़ितों ने राहत की सांस लेते हुए चोपन पुलिस की साइबर टीम की प्रशंसा की और कहा कि “सोनभद्र पुलिस का यह कदम आम जनता में विश्वास को और मजबूत करता है।”

धनराशि वापस कराने मे —कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन।सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन, टीम योगदान रहा।

प्रशासन द्वारा साइबर जागरूकता की अपील - कस्टमर केयर नंबर कभी भी गूगल से सर्च न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट से लें।

- मोबाइल का GPS, WiFi, Bluetooth आदि केवल आवश्यकता पर ही ऑन रखें।

-पब्लिक WiFi में बैंकिंग या शॉपिंग ट्रांजैक्शन न करें।

- किसी भी साइबर ठगी की घटना पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Tags:    

Similar News