Sonbhadra News: ’श्रीकृष्ण’ से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट मामले में ब्यूटी पार्लर संचालिका पर एफआईआर

Sonbhadra News: स्वयं को प्रोफेशनल ब्यूटीशियन बताने वाली एक युवती की तरफ से, अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जहां रामगढ़ कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालन की जानकारी दी गई है।

Update:2025-08-19 15:23 IST

Sonbhadra News

Sonbhadra News:  भगवान श्री कृष्ण को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कथित ब्यूटी पार्लर संचालिका पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी के निर्देश पर मामले की प्राथमिक जांच करते हुए राबटर्सगंज कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। प्रकरण में धारा- 299 बीएनएस और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की छानबीन भी शुरू कर दी गई है।

बताते चलें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाली एक युवती की तरफ से स्वयं के अकाउंट से सोशल मीडिया पर भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीर वायरल करने का मामला प्रकाश में आने के बाद लोगों में आक्रोश की स्थिति बन गई थी। पूर्व में चर्चित रहे इटावा प्रकरण को लेकर भी की गई टिप्पणी को देखते हुए सवर्ण आर्मी सहित अन्य की तरफ से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। ट्विटर के जरिए पुलिस से प्रकरण को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया गया था।

यह था पूरा मामला जिसको लेकर दर्ज किया गया केस

बताते चलें कि स्वयं को प्रोफेशनल ब्यूटीशियन बताने वाली एक युवती की तरफ से, अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जहां रामगढ़ कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालन की जानकारी दी गई है। वहीं, गत शनिवार और रविवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्साह के दौरान उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान श्री कृष्ण और श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश की स्थिति बन गई। किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहले पन्नूगंज पुलिस को प्रकरण की जांच का निर्देश दिया गया बाद में पता चला कि मामला राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

मामला दर्ज कर की जा रही कार्रवाई : पुलिस

इसके बाद मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को जांच कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक प्रकरण में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 299 बीएनएस और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News