Sonbhadra News: महज तीन दिन पूर्व हुई शादी का दर्दनाक अंत, फंदे से लटकता मिली नवविवाहिता, मौत की जांच में जुटी पुलिस
Sonbhadra News: पिपरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित पिपलेश्वर महादेव के पास रहने वाले कुश कश्यप की शादी 22 वर्षीय आस्था कश्यप के साथ तीन दिन पूर्व हुई थी। अभी मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ पाया था कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाद उसे उसके कमरे में फंदे से लटकता देख परिवार वालों के होश उड़ गए।;
Sonbhadra News (Image From Social Media)
Sonbhadra News: पिपरी थाना क्षेत्र में महज तीन दिन पूर्व विवाह बंधन में बंधने वाली नव विवाहिता को फंदे से लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। परिवार की लोगों की तरफ से आनन-फानन में फंदे से उतर कर उसे हिंडाल्को के रेणुकूट अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। प्रकरण को लेकर पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई है। मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
- मेहंदी का रंग फीका पढ़ने से पहले ही टूट गई जिंदगी की डोर
बताया गया कि पिपरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित पिपलेश्वर महादेव के पास रहने वाले कुश कश्यप की शादी 22 वर्षीय आस्था कश्यप के साथ तीन दिन पूर्व हुई थी। अभी मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ पाया था कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाद उसे उसके कमरे में फंदे से लटकता देख परिवार वालों के होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक आनन-फानन में परिवार के लोग आस्था को लेकर, हिंडाल्को के रेणुकूट स्थित अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।
- घटना को लेकर परिजनों में बनी रही हड़कम्प की स्थिति
उधर इस घटना से पारिवारिक जनों में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष में भी घटना को लेकर कोहराम की स्थिति बनी रही। पाताल मेमो के जरिए मिली जानकारी पर अस्पताल पहुंची पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
- नव विवाहिता ने क्यों उठाया खुदकुशी का कदम, जांच में जुटी पुलिस :
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर पिपरी पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया कि मृतका की शादी महज तीन दिन पूर्व हुई थी। मायके वालों को घटना की जानकारी भिजवा दी गई है। बताया जा रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई है ।