Sonbhadra News: नई दिल्ली में सम्मानित हुए सोनभद्र के शिक्षक डॉ. अमर सिंह, जिले में खुशी की लहर

Sonbhadra News: सोनभद्र के राजकीय हाई स्कूल बहेराडोल (दुद्धी) के प्रधानाचार्य डॉ. अमर सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में 'ग्लोबल शिक्षा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

Update:2026-06-28 23:20 IST

Sonbhadra News(Image Credit-Newstrack)

सोनभद्र। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार की बदौलत एक बार फिर सोनभद्र का नाम राष्ट्रीय मंच पर गूंजा है। राजकीय हाई स्कूल, बहेराडोल (दुद्धी) के प्रधानाचार्य डॉ. अमर सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'ग्लोबल शिक्षा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 27 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देशभर से चयनित शिक्षाविदों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

डॉ. अमर सिंह को यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था विकसित करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए नवाचारी प्रयासों तथा शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने अनुशासन, संस्कार, आधुनिक शिक्षण पद्धति और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।

 राष्ट्रीय स्तर पर मिली कार्यों की पहचान

डॉ. अमर सिंह ने विद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त मंच बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान देते हुए ऐसा शैक्षिक वातावरण तैयार किया, जिससे बच्चों में सीखने की नई ऊर्जा और आत्मविश्वास विकसित हुआ। उनके नेतृत्व में विद्यालय लगातार बेहतर शैक्षिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

 सम्मान को बताया सामूहिक प्रयास का परिणाम

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अमर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, ईमानदारी और नवाचार के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

 जिले में खुशी, बधाइयों का लगा तांता

डॉ. अमर सिंह को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से दुद्धी सहित पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों का कहना है कि ऐसे सम्मान न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी बेहतर शिक्षा और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके सम्मान से सोनभद्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सम्मान के साथ स्थापित हुआ है।

Tags:    

Similar News