Mirzapur: एसपी सिटी मिर्जापुर की अनोखी विदाई, घोड़े पर बैठाकर लोगो ने किया विदा

Mirzapur News: जिला पंचायत के सभागार में एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा की जोरदार विदाई हुई, पत्रकार, व्यापारी समाज सेवी, अधिवक्ता साथियों ने पुलिस अधिकारी को अनोखी विदाई दी।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2022-08-30 15:44 GMT

एसपी सिटी मिर्जापुर की विदाई (फोटों न्यूज नेटवर्क)

Mirzapur News: जिला पंचायत के सभागार में एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा की जोरदार विदाई हुई, पत्रकार, व्यापारी समाज सेवी, अधिवक्ता साथियों ने पुलिस अधिकारी को अनोखी विदाई दी। सभागार से निकले एसपी सिटी को घोड़े पर बैठाकर, ढोल ताशे के साथ सबने विदा किया। जनता के बीच अपनी कार्य शैली के चलते लोकप्रिय और न्याय प्रिय जनसेवक के रूप में पहचान बनाने वाले एसपी सिटी संजय वर्मा को सभी ने सराहा।वक्ताओं ने कहा की कभी कभार ऐसा अधिकारी जनपद में आता है जो सिर्फ व्यापारी का ही नहीं सभी के दिल को जीत लेता है। 

आधी रात में भी वह लोगों की मदद करते रहे है, पीड़ित व्यक्ति के एक कॉल पर वह सक्रिय हो जाया करते थे। जनसेवक होने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते थे। रात रात भर जाग कर अपराध और अपराधियों के पीछे पड़े रहते थे। उनकी पहली प्राथमिकता थीं, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो, जिससे शहर के अपराधी शहर छोड़कर भाग गए। एसपी ने व्यापारियों और आम लोगो को भयमुक्त वातावरण प्रदान कर रखा था।

उनके भय से व्यापारियों से धन वसूली या छिनैती नही होती थी, पूरा व्यापारी समाज भय मुक्त था, उनके कार्यकुशलता और व्यवहार के कारण उनसे सभी जुड़ पाए, आज उनकी यादगार विदाई का आयोजन किया गया। एसपी सिटी ने कहा कि उन्होंने एक जनसेवक के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समर्पित होकर किया जिसके फलस्वरूप आज लोगों द्वारा उन्हें प्यार और सम्मान मिल रहा है। इस कार्यकाल को वह कभी भूल नहीं पाएंगे।

Tags:    

Similar News