मदरसा प्रबंधक गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप, 51 लड़कियों को कराया मुक्त

सआदतगंज में मदरसा जामिया ख़दीजातुल लीलनवात के प्रबंधक संचालक पर छात्राओं छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार रात मदरसे पर छापा मारा और संचालक मोहम्मद तय्यब जिया को गिरफ्तार कर लिया। हॉस्टल में रहने वाली कई दर्जन युवतियां को मैनेजर के चंगुल से मुक्त कराया।

Update:2017-12-30 11:10 IST
मदरसा प्रबन्धक पर छात्राओं से छेड़खानी का आऱोप, गिरफ़्तार

लखनऊ : सआदतगंज में मदरसा जामिया ख़दीजातुल लीलनवात के प्रबंधक संचालक पर छात्राओं छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार रात मदरसे पर छापा मारा और संचालक मोहम्मद तय्यब जिया को गिरफ्तार कर लिया। हॉस्टल में रहने वाली कई दर्जन युवतियां को मैनेजर के चंगुल से मुक्त कराया।

एसपी सिटी पश्चिमी, एडीएम पश्चिमी, एसीएम और महिला पुलिस द्वारा छात्राओं का बयान लिया गया। मदरसे में 125 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही थी। जब की पुलिस कार्रवाई के दौरान 51 छात्राएं मदरसे के हॉस्टल में मिली हैं। एसपी सिटी ने बताया है कि अब तक की जांच में शिकायत में सच्चाई नज़र आई है।

बाबाओ पर यौन शोषण के आरोपों के बाद अब मदरसा संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगा है। यासीनगंज कैम्पल रोड सआदतगंज में मदरसा जामिया ख़दीजातुल लीलनवात है। मदरसे में 125 छात्राएं दीनी तालीम हासिल करती हैं। यह मदरसा सैयद मोहम्मद जिलानी अशरफ निवासी इन्दिरानगर ने निर्माण कराया था, और मदरसा चलाने की ज़िम्मेदारी मोहम्मद तय्यब जिया को दी गई। वही मदरसे का संचालन भी करता था।

मदरसा प्रबन्धक पर छात्राओं से छेड़खानी का आऱोप, गिरफ़्तार

चिट्ठी के जरिए संदेश लिखकर फेका

सैयद मोहम्मद जिलानी अशरफ ने शुक्रवार को पुलिस को लिखित सूचना दी कि मदरसे की लड़कियों ने चिठ्ठी के जरिए प्रबंधक पर छेड़खानी और बन्धक बनाने की शिकायत की हैं। कागज पाकर मोहल्ले वालों ने अशरफ को मामले की जानकारी दी।

पुलिस फोर्स ने मारा छापा

पुलिस को मिली इस तहरीर के बाद एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी, एडीएम पश्चिमी, एसीएम, सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ बाजारखाला के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स ने छापेमारी कर प्रबन्धक मोहम्मद तय्यब जिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मदरसे में 51 लडकियां मिली हैं। जिन के बयान दर्ज किए गए हैं।

करता था अश्लील हरकत

इस कार्रवाई के बाद मौके पर चाईल्ड वेलफ़ेयर की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एसपी सिटी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया प्रबन्धक पर जो गंभीर आरोप लगाए गए थे। उस की काफी हद तक पुष्टि हो हो गई है। जिस के बाद आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया की लड़कियों ने जो बयान दिया है। उसके मुताबिक़ मोहम्मद तय्यब छात्राओं को अपने कमरे में बुला कर पैर दबवाने के बहाने अश्लील हरकत करता था और विरोध करने पर डंडे से पीटता था। एसपी सिटी ने बताया है कि जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया कि सहादतगंज के इस मदरसे में हैवान मैनेजर यौन शोषण करता था। लड़कियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने पत्र फेंककर मोहल्ले वालों को आपबीती बताई। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए SSP दीपक कुमार ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़कियों को घर भेजने का इंतेजाम

एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया कि मदरसे में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी। मदरसे से 51 लड़कियों को छुड़ाया गया है। जिन को उन के घर भेजने का इंतेजाम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Tags:    

Similar News