सोनिया गांधी ने प्रियंका को राजनीति में देर से एंट्री देकर किया अन्याय: स्वामी प्रसाद मौर्य

हरदोई पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के लिए खतरा बन सकती हैं, मेरी पार्टी का उनके सक्रिय राजनीति में आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रियंका गांधी को देर एंट्री देकर सोनिया गांधी ने प्रियंका के साथ अन्याय किया है।

Update: 2019-01-29 06:29 GMT

हरदोई: हरदोई पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के लिए खतरा बन सकती हैं, मेरी पार्टी का उनके सक्रिय राजनीति में आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रियंका गांधी को देर एंट्री देकर सोनिया गांधी ने प्रियंका के साथ अन्याय किया है। यह बात सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।

सहकारिता सम्मेलन में हरदोई आये श्री मौर्य ने कहा कि कहा कि प्रियंका गांधी के साथ घोर अन्याय सोनिया जी ने किया है उन्हें राहुल गांधी को स्थापित करने के लिए उनको देर से इंट्री दी गयी है, प्रियंका हमारे लिए खतरा नहीं बन सकती लेकिन यदि उनका परफार्मेंस बेहतर रहा तो वे राहुल गांधी के लिए जरूर खतरा साबित होंगी।

ये भी पढ़ें...कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- राज्यसभा जाने लायक नहीं रही मायावती

श्री मौर्य ने सपा बसपा के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बेमेल गठबंधन है जो अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए हुआ है। कहाकि सपा बसपा का गठबंधन स्वार्थों का गठबंधन कहाकि जो दल एक दूसरे का नाम नही लेते वह आज एक साथ है यह गठबंधन नही नाटक है।

उन्होंने विभिन्न सर्वों में त्रिशंकु लोकसभा के मुद्दे पर कहा कि अभी चुनाव की प्रक्रिया तक नहीं शुरू हुई है ऐसे में सर्वे को सच नहीं माना जा सकता।

मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास करते हुए तमाम योजनाएं चलाते हुए लोगों को लाभ दिया है और 2022 तक सबको छत देने का कार्य करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन 2 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन यहां आने पर उनके समर्थकों द्वारा केक काटने का आग्रह किया गया और फिर उन्होंने केक काटा।

ये भी पढ़ें...लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य का BSP पर हमला, बोले- लोकतंत्र को बेचा जा रहा है

 

Tags:    

Similar News