Mirzapur News: स्वतंत्र देव सिंह बोले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ श्रीकांत त्यागी ने थामा था भाजपा का दामन, उन्ही के साथ चले गए वापस

Mirzapur News: विंध्याचल में दर्शन के लिए पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने श्रीकांत त्यागी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि श्रीकांत त्यागी, पार्टी के सदस्य नही है।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2022-08-08 16:13 GMT

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: Photo- Social Media

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी दरबार (Maa Vindhyavasini Temple) में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh) ने दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद विभाग के अधिकारियों के साथ बारिश नही होने के बाद बांधों में जल की स्थिति व हर घर जल योजना की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दर्शन पूजन का कार्य नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कराया। विंध्याचल के अलावा अष्टभुजा व कालीखोह में भी दर्शन पूजन किया।

पार्टी के सदस्य नही है श्रीकांत त्यागी- स्वत्रंत्र देव

विंध्याचल में दर्शन के लिए पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi ) को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि श्रीकांत त्यागी पार्टी के सदस्य नही है। श्रीकांत त्यागी स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) के साथ आये थे और उन्ही के साथ वापस चले गए। इस प्रकार के लोगों को पार्टी बर्दाश्त नहीं करती है। और ना पार्टी व शासन कोई सिफारिश करती है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में कानून का राज है। मंत्री राकेश सचान को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने बोलने से इंकार कर दिया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, किसानों के लिए की जाएगी पानी की व्यवस्था

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बरसात कम होने के कारण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जो जलाशय भरने चाहिए थे, उसमें पर्याप्त पानी नही है। रोपाई के लिए हमने लोगों को पानी दे दिया। ट्यूबेल के माध्यम से पम्पसेट के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक इसका लाभ मिले, इसके लिए काम हो चुका है। किसानों की फसल ठीक ढंग से रहे किसी किसान को तकलीफ व चिंता न हो, इसके लिए प्रयास कर रहे है। दूसरा है कि हर घर तक नल पहुंच जाए, जो लक्ष्य 2022 व 2024 तक राज्य के अंदर शुद्ध पानी नल के माध्यम से अभी में काशी के अंदर दो गांव में जल उत्सव मनाकर आ रहा हूं, जहां जल घर घर पहुंच गया है।

आवश्यकता की पूर्ति कर रहे है प्रधानमंत्री

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के इकलौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) है जो घर में क्या क्या आवश्यकता है, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, शौचालय हो, आयुष्मान का कार्ड हो, किसान सम्मान निधि हो, प्रधानमंत्री बीमा योजना हो या फिर गैस व बिजली का कनेक्शन हो। सबसे महत्वपूर्ण महंगी परियोजना हर घर नल का है। घर पर नल की टोटी लगेगा। 11 हजार रुपये का पड़ेगा। उसे सुरक्षित रखना हम सभी ग्राम वासियों का कर्त्तव्य है। कैसे वहां शुद्ध पानी मिले, शुद्ध शरीर भी स्वस्थ रहता है लोग भी स्वस्थ रहते है। तीन प्रतिशत पानी पीने योग्य है। कैसे जल स्तर सुधरे, भू जल स्तर सुधरे व पानी बर्बाद न होने पाये। जल के बचत को लेकर प्रयास किया जाना चाहिए। अधिकारियों के साथ इसी पर हमारी गंभीरता से चर्चा हुई कि कैसे बरसात का पानी बचे व किसानों की अच्छी फसल हो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रयास कर रहे है।

Tags:    

Similar News