Tallest Buildings in Noida: ये हैं नोएडा की सबसे ऊंची इमारतें, जहां से देखने पर आसमान लगता है बहुत पास

Tallest buildings in Noida: सुपरनोवा स्पाइरा नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत में एक सुपरटाल मिश्रित उपयोग गगनचुंबी इमारत है। यह सेक्टर 94, आम्रपाली मार्ग, नोएडा में स्थित है।;

Report :  Vidushi Mishra
facebook icontwitter icon
Update:2022-08-28 16:37 IST
supernova spirea

सुपरनोवा स्पाइरा (फोटो- सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

Tallest buildings in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक से बढ़कर एक ऊंची-ऊंची इमारतें हैं। इन गगनचुंबी इमारतों को प्रौद्योगिकी, आधुनिकता और विकास को बढ़ावा देने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। आर्किटेक्ट द्वारा बुनियादी ढांचों पर डिजाइन की गई ये आसमान छूती इमारतें देखने में किसी विदेशी जगह से कम नहीं लगती है। आइए नोएडा में इन सबसे ऊंची टॉप 5 बिल्डिंग्स के बारे में आपको बताते हैं।

नोएडा की सबसे ऊंची टॉप 5 बिल्डिंग्स
Top 5 Tallest Buildings in Noida

1. सुपरनोवा स्पाइरा नोएडा

Supernova Spira

सुपरनोवा स्पाइरा नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत में एक सुपरटाल मिश्रित उपयोग गगनचुंबी इमारत है। यह सेक्टर 94, आम्रपाली मार्ग, नोएडा में स्थित है। 300 मीटर और 80 मंजिलों पर यह उत्तर भारत का सबसे ऊंचा टावर है और भारत में दूसरा सबसे ऊंचा गगनचुंबी इमारत है।

2. एटीएस नाइट्सब्रिज टॉवर

ATS Knightsbridge Tower

एटीएस नाइट्सब्रिज टॉवर नोएडा के सेक्टर 124 में है। 169 मीटर ऊंचे इस टॉवर में 47 मंजिल हैं। इस एटीएस नाइट्सब्रिज टॉवर की तीन इमारते हैं। जोकि तीनों ही 47 मंजिला ही है।

3. वेव लिवोर्क

Wave Livork

नोएडा के सेक्टर 18 में ये 179 मीटर ऊंची इमारत बहुत ही शानदार है। इस इमारत में 46 मंजिले हैं।

4. नोवा ईस्ट

Nova East

नोएडा में नोवा ईस्ट सेक्टर 94 में है। इस बिल्डिंग में 44 मंजिलें हैं। 180 मीटर ऊंचा ये एक आवासीय इमारत है। नोवा ईस्ट की तरह नोवा वेस्ट भी है। इसमें भी 44 मंजिले हैं। 

5. वेव वन

Wave One

वेव वन नोएडा में एक कर्मिशियल बिल्डिंग के तौर पर है। 155 मीटर ऊंची इस बिल्डिंग में 41 मंजिले हैं। जोकि नोएडा के सेक्टर 18 में है।

Tags:    

Similar News