आज से राजभर वोटों के लिए जंग शुरू, इस वोट बैंक पर BJP की तिरछी निगाह

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज भाजपा ने पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। यूपी सरकार ने उनकी जयंती को पहली बार बड़े ही धूमधाम से मनाने का फैसला किया है।

Update: 2021-02-16 06:19 GMT
आज से राजभर वोटों के लिए जंग शुरू, इस वोट बैंक पर BJP की तिरछी निगाह (PC: social media)

लखनऊ: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में राजभर वोटों के लिए जंग आज से शुरू हो रही है। भाजपा की इस वोट बैंक पर तिरछी निगाह है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबन्धन कर चुनाव लड़ा था जिसका भरपूर लाभ दोनों दलों को मिला भी था पर आपसी मतभेदों के कारण यह गठबन्धन अब टूट चुका है। जिसकी चिंता भाजपा को अभी से सता रही है।

ये भी पढ़ें:CM ममता का निशाना- BJP IT सेल 21 वर्षीय लड़की और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ रहा

बहराइच और श्रावस्ती के लिए कुछ बड़ी सौगातों की भी घोषणा हो सकती है

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज भाजपा ने पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। यूपी सरकार ने उनकी जयंती को पहली बार बड़े ही धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। योगी सरकार ने राजा सुहेलदेव राजभर के सम्मान में स्मारक बनाने का फैसला किया है। जिससे जुड़े कार्यक्रम का शिलान्यास पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे। बहराइच और श्रावस्ती के लिए कुछ बड़ी सौगातों की भी घोषणा हो सकती है। इससे चित्तौरा झील पर स्थित महाराजा सुहेलदेव की कर्मस्थली को अब एक अलग पहचान मिलेगी।

भागीदारी संकल्प मोर्चा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे दम खम से आपस मे मिलकर लड़ेगी

इसके पहले भी महाराज सुहेलदेव के सम्मान में भाजपा में डाक टिकट जारी हुआ था। एक ट्रेन भी चलाई गई थी। आज प्रधानमंत्री चित्तौरा झील और महाराज सुहेलदेव के स्मारक के सुंदरीकरण के कार्यकमों का शिलान्यास भी करेंगे। राजा सुहेलदेव को राजभर बिरादरी के मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है। वे इस जाति के लोगों के लिए सबसे बड़े महापुरुष हैं। उधर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1012वीं जयंती गांव-गांव में धूमधाम से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। भागीदारी संकल्प मोर्चा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे दम खम से आपस मे मिलकर लड़ेगी।

विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव समाज पार्टी के चार विधायक चुने गए थे

उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से लोगो को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए बृहद सदस्यता अभियान चलाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर नें देशभर राष्ट्र रक्षक दिवस समारोह के रूप में मनाने किया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा समेत कई हिंदूवादी संगठन सुहेलदेव को हिंदू राजा के तौर पर बताते हैं। उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल में करीब 40 ऐसी सीटें हैं जहां राजभरों का दबदबा है। पिछले विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव समाज पार्टी के चार विधायक चुने गए थे।

चुनाव में राजभर और मोदी ने संग प्रचार किया था

तब चुनाव में राजभर और मोदी ने संग प्रचार किया था। बाद में राजभर और योगी में नहीं बनी. ओम प्रकाश राजभर एनडीए से बाहर आ गए। उधर राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिल कर एक नया मोर्चा बना लिया है। इस मोर्चे में कुछ और भी छोटी पार्टियां शामिल हैं। इस समाज के वोट पर ओम प्रकाश राजभर का सबसे बड़ा दावा है।

ये भी पढ़ें:औरैया में ट्रक से टकराकर पलटी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

भाजपा ने अपने नेता और सरकार में शामिल अपने मंत्री अनिल राजभर को इस बडे़ वोट बैंक को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है पर अब तक इस बिरादरी पर वह अपना कोई खास प्रभाव नहीं बना सके हैं।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News