बरेली: फौजी ने पत्नी पर फेंका तेजाब, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक आज सुबह पीड़िता प्रियंका अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी तभी अचानक उसके फौजी पति आकाश ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में प्रियंका बुरी तरह झुलस गई। हमले में प्रियंका का ऊपरी धड़ पूरी तरह झुलस गया।

Update: 2019-04-06 07:50 GMT

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में इन दिनों बाढ़ सी आई हुई है। ताजा मामला देवरनियां थाना क्षेत्र के सेमीखेड़ा का है, जहां एक फौजी ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं महिला को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह पीड़िता प्रियंका अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी तभी अचानक उसके फौजी पति आकाश ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में प्रियंका बुरी तरह झुलस गई। हमले में प्रियंका का ऊपरी धड़ पूरी तरह झुलस गया।

ये भी पढ़ें...बरेली को मिला हवाई अड्डे का तोहफा, उड्डयन मंत्री ने किया उद्घाटन

प्रियंका की मां विमलेश ने बताया की उसकी बेटी प्रियंका की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। प्रियंका की यह प्रेम में शादी थी। कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा इसके बाद आकाश और उसके परिवार वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते आकाश के परिवार वालों ने प्रियंका को घर से बाहर निकाल दिया तबसे प्रियंका अपने मायके में रह रही थी।

वहीं उन्होंने ने आकाश के खिलाफ दहेज़ एक्ट में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था। कुछ दिनों में केस की सुनवाई होने वाली थी। आकाश इन दिनों एमपी में तैनात है। प्रियंका की मां विमलेश का ये भी कहना है कि उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया है जिसके चलते वह प्रियंका को प्रताड़ित करने के साथ उसे अपने रास्ते से हटाने का का प्रयास कर रहा है।

प्रियंका की मां का यह भी आरोप था कि आकाश ने प्रियंका से शादी से पहले रेप किया था जिसकी मज़बूरी के चलते उन्हें यह रिस्ता मंजूर करने पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आकाश की तलाश शुरू कर दी है | वही प्रियंका की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें...रायबरेली: मर्चुरी में रखी महिला के शव की नाक कटने से मचा हड़कम्प

Tags:    

Similar News