Fatehpur News: यमुना नदी में नहाते समय डूबे दो भाई, भाइयों की कलाई में राखी नही बांध सकी छोटी बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Fatehpur News: यूपी के फ़तेहपुर में रक्षाबंधन के त्योहार में यमुना नदी नहाने गए दो भाई नहाते समय नदी में डूब गए। जिनको मौजूद मछुआरों ने बाहर निकलकर परिजनों को जानकारी दी

Report :  Ramchandra Saini
Update: 2022-08-11 17:07 GMT

Fatehpur: यूपी के फ़तेहपुर में रक्षाबंधन के त्योहार में यमुना नदी नहाने गए दो भाई नहाते समय नदी में डूब गए (Two brothers drowned in the river)। जिनको मौजूद मछुआरों ने बाहर निकलकर परिजनों को जानकारी दी, मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में दोनों की मौत हो गई। जिले के ललौली थाना क्षेत्र (Lalauli police station area) के ललौली कस्बे के नसीर खानी मोहल्ले के रहने वाले सुनील रैदास उर्फ चुन्ना रैदास के दोनो बेटे करन (19) व अर्जुन (17) रक्षाबंधन के त्योहार में यमुना नदी के चिल्ला पुल के पास सुबह 10 बजे नहाने गए थे।

दोनो भाई नदी में नहा रहे थे कि छोटे भाई अर्जुन नदी की गहराई में चला गया और डूबने लगा।तो बड़ा भाई करन उसे बचाने के लिए पानी की गहराई में चला गया।जिससे दोनो भाई नदी में डूब गए।

वहीं पास में नहा रहे लोगों के द्वारा चीख पुकार मचाने पर स्थानीय मछुवारों ने किसी तरह दोनो को नदी से बाहर निकाला और परिजनों को जानकारी दी।मौके पर पहुचे परिजन बेहोशी की हालात में बहुआ अस्पताल जाते समय रास्ते मे दोनो भाइयो की मौत हो गयी।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया


बेटों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

बेटों की मौत से मां लक्ष्मी देवी व छोटी बहन पूजा उर्फ दिव्यांशी का रो रोकर बुरा हाल है। वही दोनो के मौत से पिता सुनील रैदास उर्फ चुन्ना रैदास अपनी सुधबुध खो कर बदहवास हालात में है।मृतक करन इंटर मीडिएट व छोटा भाई अर्जुन हाई स्कूल के छात्र थे।दोनो भाई ललौली इंटर कालेज ललौली में पढ़ते थे।

पिता सुनील रैदास फेरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। सूचना पर पहुची पुलिस से परिजनों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनो के शवों को परिवार को दे दिया।थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि दोनों भाई यमुना नहाने गए थे।जिससे दोनो नदी में डूब जाने से दोनो मौत हो गयी है। परिवार के लोग कोई कार्यवाई नही चाहते हैं।

भाइयो की कलाई में राखी नही बांध सकी बहन

रक्षाबंधन के त्योहार के दिन अपने दोनों भाइयों की कलाई में राखी बांधने का इंतजार छोटी बहन पूजा उर्फ दिव्यांशी(14)करती रही। सुबह 10 बजे दोनो भाई करन व अर्जुन अपनी छोटी बहन से यमुना नदी से नहाने के बाद लौटकर राखी बंधवाने की बात कहकर निकले थे।बहन पूजा उर्फ दिव्यांशी अपने भाइयो की कलाई में राखी बांधने का इंतजार कर रही थी। कि 10:30 बजे उनके यमुना नदी में डूबने की ख़बर आयी और 12 बजे दोनो भाइयो की मौत की सूचना मिलने से मां लक्ष्मी व छोटी बहन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। दोनो के शव घर आने पर छोटी बहन दहाड़े मार मारकर रो रही थी।कि अब किसके हाथों में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधेगी।

Tags:    

Similar News