मुरादाबाद: शादी में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। जिले के मूढा पांडेय थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Update: 2019-01-18 07:43 GMT

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। जिले के मूढा पांडेय थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें.....लखनऊ : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर रैली निकालते बच्चे, शिरकत करने पहुंची मेयर

फायरिंग करने वाले आरोपी फरार

मुरादाबाद के मूढा पांडेय थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जयमाल के दौरान करीब आधा दर्जन लोग ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान जयमाल देख रही दो महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। फायरिंग करने वाले सभी नशे थे और घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें.....आवारा पशुओं के कारण तबाह हो रही फसल, किसानों को नहीं सूझ रहा कोई उपाय

नशे में थे सभी आरोपी

मूढा पांडेय थाना क्षेत्र के ऐरोला गांव में जसवीर की पोती की शादी थी। शादी में जैसे ही जयमाल होने लगा तभी जसवीर के परिजनों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करने वाले सभी लोग शराब के नशे में थे। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान वहां जयमाल देख रहे 6 लोगों को गोली लग गई जिसमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही फायरिंग करने वाले सभी लोग फरार हो गए।

यह भी पढ़ें.....योगी के मंत्री की बीजेपी को धमकी- 80 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

फायरिंग के दौरान हुई मौतों से शादी की खुशियां गम में बदल गईं और पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना के बाद पहुची पुलिस ने फायरिंग करने वालो की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News