चाचा ही बन गया भतीजे की जान का दुश्मन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Update: 2018-11-18 09:15 GMT

शाहजहांपुर: खेत के लिए चाचा ही बन गया भतीजे का दुश्मन। यहां भतीजे ने चाचा की खेती बटाई पर ली और उसमे गन्ने की फसल शुरू की। भतीजा फसल तैयार होने के बाद उसको काट रहा था तभी चाचा खेत पर पहुचे और खेत जल्दी खाली करने का दबाव बनाने लगे।

यह भी पढ़ें: गजब! यहां तो ‘कुत्ता’ है अपना जनसंपर्क अधिकारी, फोटो वायरल

हालांकि उस वक्त बीचबचाव करा दिया गया। बीती रात चाचा भतीजे के घर पहुच गया और खेत खाली करने का दबाव बनाने लगा। देखते ही देखते दोनो के बीच मारपीट शुरू हो गई और मौका पाते ही चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: गैंगेस्टर ने सरेराह भाई और घरवालों को पीटा, वीडियो वायरल

आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना थाना निगोही के खिरिया पूर्वी गांव की है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र जयपाल ने अपने चाचा नेत्रपाल का खेत बटाई पर लिया था।

यह भी पढ़ें: कटने-फटने-गलने से मिलेगी मुक्ति, RBI बैठक में होने जा रहा 100 रुपए के इस खास नोट का ऐलान

खेत पर देवेन्द्र ने गन्ने की फसल लगाई और जो अब तैयार हो गई। उधर खेत की बटाई का समय पूरा हुआ तो चाचा नेत्रपाल से खेत खाली करने का दबाव बनाने लगे। देवेन्द्र ने भी फसल काटने की शुरूआत की लेकिन चाचा जल्दी खेत खाली करने का दबाव बनाने लगे। बीती रात नेत्रपाल अपने भतीजे के घर पहुचे ओर खेत खाली करने का दबाव बनाया।

घायल देवेन्द्र ने बताया कि फसल कटने मे अभी दो दिन लग जाएंगे। हम दो दिन का समय चाचा से मांग रहे थे। लेकिन वह दो दिन का समय देने को तैयार नही थे। इसी बीच दोनो के बीच गालीगलौज होने लगी और मारपीट होने के बाद चाचा ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से घायल होने के बाद वह जमीन पर गिरा और चाचा मौके से फरार हो गए।

फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ईएमओ डाक्टर अनुराग पाराशर ने बताया कि पुलिस द्वारा युवक को अस्पताल लाया गया है। युवक के गोली लगी है और कुछ चोटे भी आई हे। उसको भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है।

Tags:    

Similar News