Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उतारी मां गंगा की आरती, गंगा दशहरे पर दिखा अद्भुत नजारा

Mirzapur News:आयोजन के लिए गंगा के किनारे पत्थरों से बनाये गए पक्का घाट को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।;

Update:2023-05-31 03:52 IST
Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उतारी मां गंगा की आरती, गंगा दशहरे पर दिखा अद्भुत नजारा
मिर्ज़ापुर में गंगा आरती करते श्रद्धालु। (photo source: Newstrack media)
  • whatsapp icon

Mirzapur News: जनपद में गंगा दशहरा पर घाटों पर भव्य नजारा देखने को मिला। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मां गंगा की आरती उतारी गई। महिलाओं के सम्मान में बने पक्का घाट पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी पहुंची और गंगा आरती में कार्यक्रम में भाग लिया।

पहली बार हुआ भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अभी गंगा के किनारे होने वाली गंगा आरती अभी तक मशहूर है। मगर पहली बार शहर के पक्का घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा के किनारे पत्थरों से बनाये गए पक्का घाट को इस दौरान खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। गंगा के किनारे भारी संख्या में लोग गंगा आरती देखने के लिए पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी गंगा आरती में पहुंची और डीएम दिव्या मित्तल के साथ गंगा आरती की। गंगा के किनारे घाट पर इस आरती के दौरान अद्भुत नजारा था। पहली बार पक्का घाट पर बड़े आयोजन के रूप में गंगा दशहरा पर गंगा आरती का आयोजन किया गया है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा- यही है हमारी सांस्कृतिक धरोहर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह गंगा मां की भव्यता और दिव्यता का प्रतीक गंगा आरती है। यह गंगा घाट हमारे जनपद की सांस्कृतिक धरोहर हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पक्का घाट हमारे जनपद में धार्मिक आस्था का केंद्र बन रहा है। यहां पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया है। हमारी सरकार ऐसे आयोजन करवाती रहती है। कार्यक्रम में पूरे जनपद से लोग आए हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि आज गंगा दशहरा के अवसर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन करवाया गया है। यह बहुत ही ऐतिहासिक जगह है। यह घाट मातृ शक्ति के लिए बनाया गया था। यहां भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा और आने वाले समय में यहां अन्य धार्मिक आयोजन भी कराए जाएंगे।

Tags:    

Similar News