Unnao News: मैरिज लॉन की दीवार गिरी, खाना बना रहे कैटर्स के चार कर्मी घायल

Unnao News: आंधी और बारिश के कारण एक गेस्ट हाउस की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर 4 लोग घायल हो गए। घायलों में खाना बना रहे कैटर्स के चार कर्मी भी शामिल हैं।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-06 11:41 IST

उन्नाव में मैरिज लॉन की दीवार गिरी (न्यूजट्रैक)

Unnao News: उन्नाव में आंधी और बारिश के कारण एक गेस्ट हाउस की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर 4 लोग घायल हो गए। घायलों में खाना बना रहे कैटर्स के चार कर्मी भी शामिल हैं। घटना सदर कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के मैनी खेड़ा स्थित मोती मैरिज लॉन में हुई। एक कैटर्स बुरी तरह से खौलते तेल से झुलस गया है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को पूछताछ कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्नाव के मैनी खेड़ा गांव के पास मोती मैरिज लॉन में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान आंधी और बारिश के कारण दीवार गिर गई। इस हादसे में खाना बना रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान तेज बहादुर, सचिन राजपूत, पप्पू कुशवाहा और संत कुमार सैनी के रूप में हुई है। घटना के बाद कार्यक्रम फीका पड़ गया और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार करोवन मोड़ स्थित मैनी खेड़ा गांव के पास मोती मैरिज लॉन में एक मांगलिक कार्यक्रम को लेकर खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और आंधी से मैरिज लॉन की एक दीवार गिर गई।

दीवार गिरने से खाना बना रहे तेज बहादुर पुत्र राम जीवन निवासी मैनीखेड़ा, सचिन राजपूत पुत्र बुद्धि लाल निवासी देवपुर सरेनी रायबरेली, पप्पू कुशवाहा पुत्र रामकुमार निवासी सिकंदपुर सरोसी, संत कुमार सैनी पुत्र रामसेवक निवासी ललाऊ खेडा चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। पक्की दीवारों की ईंटें हटाकर उसके नीचे दबे चारों लोगों को बाहर निकाला और आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर उनका उपचार शुरू किया। उधर हादसा होने के बाद कार्यक्रम फीका पड़ गया। घायल होने में एक रिश्तेदार भी शामिल है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के मामले की जांच पड़ताल की है।

Tags:    

Similar News