Unnao News: भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई संविधान गौरव गोष्ठी, बाबा साहेब की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Unnao News: जिला महामंत्री संविधान गौरव अभियान संयोजक प्रवीण सिंह नूतन के संयोजन में भाजपा कार्यालय उन्नाव में आयोजित संविधान गौरव संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के साथ संबोधित किया।;

Report :  Shaban Malik
Update:2025-01-22 20:00 IST

BJP Samvidhan Gaurav Abhiyan was organized spreading contribution Baba Saheb to masses (Photo: Social Media)

Unnao News: भाजपा कार्यालय उन्नाव पर जिला महामंत्री संविधान गौरव अभियान संयोजक प्रवीण सिंह नूतन के संयोजन में आयोजित संविधान गौरव गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा विजय प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित उपस्थित अतिथियों के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा, बाबा साहब का अनादर कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति का प्रतिबिंब है। कांग्रेस, जिसने सत्ता के लिए बार-बार संविधान के मूल भाव को तोड़ा है, उसे बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

सपा पर हमला बोलते हुए विजय प्रताप ने कहा कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब के नाम पर था, जिसे सपा सरकार ने बदल दिया। योगी जी की सरकार ने इसे फिर से बहाल किया। नरेंद्र मोदी और योगी जी के नेतृत्व में सरकार बिना भेदभाव सभी को लाभ पहुंचा रही है।यह बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम है। भाजपा संविधान की अविरल गंगा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। लोकतंत्र यदि शरीर है तो संविधान उसकी आत्मा है।

वहीं, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा संविधान के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस, संविधान संशोधन पर कांग्रेस और सपा दोनों जिम्मेदार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान आत्मा उसकी प्रस्तावना को बदलने का कार्य किया।

गोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा विजय प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित राधेश्याम रावत विधायक पंकज गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, जिलामंत्री सविता रावत जिलाध्यक्ष भाजयुमो बाला राव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News