Unnao: साक्षी महाराज का ममता बनर्जी पर हमला, बोले-बंगाल का किया सर्वनाश, दें इस्तीफा

Unnao: भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महाराज कभी भी विपक्ष पर जुबानी हमला करने से चूकते नहीं हैं।

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-03-10 10:39 GMT

सांसद साक्षी महाराज ने किया ममता बनर्जी पर हमला (न्यूजट्रैक)

Unnao News: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महाराज कभी भी विपक्ष पर जुबानी हमला करने से नहीं चूकते हैं। सांसद साक्षी महाराज कहीं भी हो। किसी भी मंच पर हो। पर वह विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हैं और बयानबाजी करने में पीछे नहीं हटते हैं। सांसद साक्षी महाराज को बयानबाजी का सांसद कहा जाता है। सांसद साक्षी महाराज आए दिन अक्सर विवादित बयान देते हैं और अपने ही बयान में फंस भी जाते हैं।

रविवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी बड़ा बयान दिया है। सांसद साक्षी महाराज ने शाहजहां शेख और ममता के महिला सुरक्षा वाले बयान पर पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि अब ये बड़े लोगो के मामले है इस पर मैं कुछ नही बोलना चाहता हूं। लेकिन जिस तरह से ममता ने बंगाल का सर्वनाश किया है। उसके आधार पर उन्हें सत्ता में रहने का अपना अधिकार खो दिया है। वो इस्तीफा दे दें। हाल ही में देश में लोकसभा का चुनाव होना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपने बयानबाजी से घेरा था। लोकसभा का चुनाव करीब है ऐसे में पश्चिम बंगाल में शाहजहां शेख का भी मामला गर्म है।

देखा जाए तो शाहजहां शेख को ममता बनर्जी बचाने में लगी हुई है क्योंकि ममता बनर्जी की पूरी नजर मुस्लिम वोटर पर है। ऐसे में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी ममता बनर्जी और शाहजहां शेख को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि अब ये बड़े लोगो के मामले है इस पर मैं कुछ नही बोलना चाहता हुँ लेकिन जिस तरह से ममता ने बंगाल का सर्वनाश किया है। उसके आधार पर उन्हेंने सत्ता में रहने का अपना अधिकार छोड़ दिया है। वो इस्तीफा दे दे अच्छी बात है नही तो जनता उन्हें हटा देगी।

Tags:    

Similar News