Unnao News: सांप पकड़ने गए सपेरे को सांप ने काटा, मौत

Unnao News: प्राथमिक उपचार ने बाद ऋषिनाथ को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। एंबुलेंस में बैठने के दौरान ही ऋषिनाथ की मौत हो गई।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-03 09:55 IST

सांप पकड़ने गए सपेरे को सांप ने काटा   (photo: social media )

Unnao News: उन्नाव में आज सांप पकड़ने गए सपेरे को ही सांप ने काट लिया, जिसके बाद साथी ने उसे अस्पताल ने भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने के दौरान एंबुलेंस में ही सपेरे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम ने लिए भिजवाया है। मृतक के साथी सपेरे ने घर के सदस्यों को मामले की सूचना दे दी है। सपेरा परिवार के साथ कानपुर में डेरा डालकर रहता था।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के शीतला मंदिर के पास सपेरा ऋषिनाथ और शिवनाथ सांप का खेल दिखा रहे थे। उसी दौरान एक युवक बाइक से आकर घर पर सांप पकड़ने की बात कहने लगा। जिसके बाद दोनों सपेरे उसी युवक के साथ उसके घर जाते हैं और सांप पकड़ने लगते हैं। इसी दौरान सपेरे ऋषिनाथ के हाथ में सांप ने काट लिया। जिसके बाद दोनों सपेरे वहां से निकल कर सीधे सीएचसी बांगरमऊ पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार ने बाद ऋषिनाथ को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। एंबुलेंस में बैठने के दौरान ही ऋषिनाथ की मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई है। साथी सपेरे शिवनाथ ने बताया कि वे लोग कानपुर नगर के ककवन थाना क्षेत्र मनावा गांव में रहते हैं। ऋषिनाथ (50) पुत्र. अज्ञात अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ अरौल मे डेरा लगाकर सांप दिखा कर परिवार का पालन पोषण करता था। शिवनाथ ने बताया कि घर वालो को घटना की सूचना दे दी गई है।

जिला अस्पताल रेफर 

वहीं मामले में सपेरे के इलाज करने वाले डॉक्टर सुनील राठौर ने बताया कि स्नेक बाइट का एक मरीज आया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। एंबुलेंस में बैठने में दौरान ही सपेरे ऋषिनाथ की मौत हो गई है। इन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के साथ उसके घर सांप पकड़ने गए थे। जहां इन्हे ही सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में ये यहां आए थे, जिसके बाद अब इनकी मौत हो गई है।

Tags:    

Similar News