Unnao News: युवक ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, गांव के बाहर खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Unnao News: सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फतेहपुर चौरासी में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-07-08 07:39 IST
मौके पर जांच में जुटी पुलिस (Pic: Newstrack)

Unnao News: फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गोंडियन खेड़ा में आज यानि सोमवार की सुबह एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। पति व बेटी घायल हो गए। घटना के बाद गांव के बाहर युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। दो लोगों की मौत हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर एसपी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोंडियन खेड़ा के रहने वाले पुत्तीलाल कश्यप (53) पुत्र रामासरे अपनी पत्नी फूलकुमारी, बेटियों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग 3:30 बजे पड़ोस के ही रहने वाला रिकपाल का 22 वर्षीय बेटा अनुराग पीछे के रास्ते से उसके घर में घुस गया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में फूल कुमारी की गोली लग गई ओर पुत्तीलाल समेत दो बेटियां घायल हो गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग दौड़े तो सभी घर में घायल अवस्था में पड़े थे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फतेहपुर चौरासी में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुछ देर बाद ही गांव के बाहर अनुराग पाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुँचे

डबल मर्डर की सूचना पर हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा को हुई। इसके बाद वह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद, अरविंद चौरसिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की और गांव के लोगों से पूछताछ की है। प्रेम संबंधों को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है, फिलहाल अधिकारियों ने जांच पड़ताल पूरी होने के बाद घटना स्पष्ट करने की बात कही है। 

Tags:    

Similar News