आगरा का रावण है गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, जानिए कैसे

Update: 2017-09-30 10:29 GMT

आगरा : शहर के रामलीला मैदान में होने वाले रावण दहन की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। इस विशालकाय रावण को बनाने के लिए कारीगर मथुरा से विशेष तौर पर यहां आते हैं। खास बात ये है, कि ये सभी कारीगर मुस्लिम से और करीब चार पीढ़ियों से इनका परिवार रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला तैयार करते आ रहे हैं।

दशहरा से एक महीने पहले ही ये परिवार आगरा आ जाता है। जब ये अपना काम करते हैं तो ये सिर्फ कारीगर होते हैं और अपने हुनर का उम्दा प्रदर्शन ही इनका उद्देश्य होता है।

ये भी देखें: सपा प्रवक्‍ता पंखुरी पाठक को मिली रेप की धमकी, TWITTER पर किया पोस्ट

मुख्य कारीगर जाफर अली कहते हैं कि यह हमारा पुश्तैनी काम हे हमारे दादा, पिता, भाई और अब बच्चे ये काम करते आ रहे हैं। हमारा पूरा परिवार ये काम करता आ रहा हैं।

ये भी देखें: ब्राहमण-ठाकुर के बीच वर्चस्व की जंग में 80 साल के बुजुर्ग की हत्या

उन्होंने बताया आगरा में हम 100 फुट का रावण बनाते हैं। हमारा यहां कभी विरोध नहीं हुआ। ये आस्था की बात है हिंदू-मुस्लिम विरोध जैसी कोई बात नहीं है।

Tags:    

Similar News