Loksabha Elections: राजनाथ सिंह कल करेंगे नामांकन, दो मुख्यमंत्री समेत जुलूस में शामिल होंगे ये नेता

Lucknow News: भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार रक्षा मंत्री रात में करीब दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सोमवार को सुबह करीब दस बजे वह पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वह कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-04-28 10:45 GMT

Lucknow News: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा नेता नामांकन में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

कल नामांकन करेंगे रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह भाजपा से सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पर्चा भरने के लिए राजनाथ सिंह का जुलूस पांच कालिदास मार्ग से निकलेगा। इस दौरान कालिदास मार्ग से जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा मुख्यालय होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं।

जुलूस में शामिल होंगे ये नेता

राजनाथ सिंह के नामांकन जुलूस में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके साथ यहां दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रैली में उत्तराखंड़ के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद होंगे। सोमवार को नामांकन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महापौर सुषमा खरकवाल भी रहेंगे।

आज लखनऊ पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह रविवार की रात में ही लखनऊ पहुंच जाएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार रक्षा मंत्री रात में करीब दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सोमवार को सुबह करीब दस बजे वह पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वह कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। मंगलवार को सुबह 10:20 बजे अमौसी हवाई अड्डे से इंदौर के लिए निकलेंगे।

शहर के इन इलाकों में रहेगा डाइवर्जन

रक्षा मंत्री के नामांकन को देखते हुए शहर के कुछ इलाकों में डायवर्जन किए गए हैं। चारबाग की तरफ से बड़ी गाड़ियां व बसें केकेसी से होकर कैंटोनमेंट की तरफ जाएंगी। बापू भवन चौराहे से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। हजरतगंज से भी कोई भी वाहन बापू भवन की तरफ नहीं जा सकेगा। डालीगंज पुल तिराहे से सीडीआरआई से स्वास्थ्य भवन चौराहे की तरफ यातायात बाधित रहेगा। सिकंदराबाद से हजरतगंज की तरफ ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। रोडवेज बसें 1090 चौराहा से चिरैया झील की तरफ से कैसरबाग बस अड्डे की तरफ नहीं जा सकेंगी। वे बंदरिया बाग से कैंटोनमेंट होते हुए सकेंगी।

इधर भी यातायात में परिवर्तन

परिवर्तन चौराहे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम होकर हजरतगंज नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक को हनुमान सेतु एसबीआई कट मोड़ दिया जाएगा। सफेद बारादरी से यातायात चकबस्त चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। अशोक लाट होते हुए जाना होगा। कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से चकबस्त चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात अशोक लाट चौराहा, सीएमओ कार्यालय चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।

Tags:    

Similar News