UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के इन नेताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, देखें पूरी लिस्ट

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए हैं पार्टी के दो मंत्रियों समेत कई विधायकों ने समाजवादी पार्टी किया ज्वाइन।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-01-14 15:33 GMT

भाजपा से सपा में शामिल होने वाले नेताओं के नाम

UP Assembly Election 2022: चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तारीखों का ऐलान होने के बाद उत्तर प्रदेश के सियासत में मानो भगदड़ सी मच गई हो। पार्टियां अपना सियासी समीकरण ठीक करने में लगी और नेता अपना राजनीतिक भविष्य बेहतर तलाशते हुए दल बदलने में व्यस्त हो गए।

दल बदलने के इस सिलसिले की हाल ही में हुई एक शुरुआत बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। ज्यादा चर्चा में इसलिए क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों समेत कई विधायकों ने भी पार्टी से नाता तोड़ प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। जानिए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के किन-किन नेताओं ने पाला बदलकर सपा का दामन थामा है।

भाजपा से सपा में शामिल होने वाले नेताओं के नाम

1. स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) (पडरौना से विधायक और पूर्व श्रम मंत्री)

2. धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) (नकुड़ से विधायक और पूर्व आयुष मंत्री)

3. भगवती सिंह सागर (Bhagwati Singh) Sagar(कानपुर बिल्हौर से विधायक)

4. रौशन लाल वर्मा (Roshan Lal Verma) (शाहजहांपुर से विधायक)

5. विनय शाक्य (Vinay shakya) (एमएलसी और पूर्व मंत्री)

6. डॉ मुकेश वर्मा (Mukesh Verma) (शिकोहाबाद से विधायक)

7. बृजेश कुमार प्रजापति (Brijesh Kumar Prajapati) (बांदा से विधायक)

8. बाला अवस्थी (Bala avsthi) (लखीमपुर खीरी से विधायक) 

इन्होंने छोड़ा बीजेपी का साथ स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी भी बीजेपी से इस्तीफा दिया। इसके अलावा 6 अन्य विधायक भी बीजेपी का साथ छोड़ चुके हैं। इस्तीफा देने वाले विधायकों में ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, भगवती सिंह सागर, मुकेश वर्मा, विनय शाक्य और बाला अवस्थी के नाम शामिल हैं। बीजेपी से अब तक 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा तथा आरके शर्मा पहले ही सपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं अवतार सिंह भड़ाना जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए हैं।

Tags:    

Similar News