UP Congress Protest: लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष समेत 100 से अधिक नेता

UP Congress Protest: कांग्रेस नेताओं का यह विरोध प्रदर्शन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग जैसे मुद्दों पर हो रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर में जुटे थे।

Update: 2023-03-13 14:09 GMT

UP Congress Protest: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व ने कांग्रेस नेताओं ने पार्टी दफ्तर से राजभवन की तरफ जाने के लिए जुलूस निकाला। लेकिन प्रदर्शन को लेकर पहले से मुस्तैद पुलिस ने राजभवन जाने से पहले ही उन्हें रोक लिया। जिसके कारण कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। राजभवन की ओर जाने के लिए आमदा कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए।

कांग्रेस नेताओं का यह विरोध प्रदर्शन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग जैसे मुद्दों पर हो रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर में जुटे थे। कांग्रेस नेताओं की योजना राजभवन का घेराव कर केंद्र के खिलाफ विरोध जताना था। लेकिन रास्ते में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहली ही रोक लिया।

हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष खाबरी

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी दफ्तर से लेकर राजभवन तक भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रास्ते में जगह – जगह बैरिकेंडिंग की गई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कई जगहों पर बैरिकेंडिंग पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी प्रयास में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे समेत 100 से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

सड़क पर ही धरने पर बैठे कांग्रेसी

राजभवन की ओर बढ़ने से रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। बैरिकेंडिंग को फांदने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ बल प्रयोग भी किया गया। लाठीचार्ज की भी खबर है। बैरिकेंडिंग तोड़ने को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। राजभवन तक कूच कर हम केंद्र की मोदी सरकार का चेहरा बेनकाब करेंगे।

Tags:    

Similar News