Bharat Jodo Yatra in UP: यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का रूट मैप, शामिल होंगे ये दिग्गज नेता

Bharat Jodo Yatra in UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन विश्राम के बाद 3 जनवरी को शुरुआत लोनी बॉर्डर गाजियाबाद से होगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी किए गए मैप के मुताबिक तीन दिन 2 रात तक यूपी में रहेगी।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-28 02:20 GMT

Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra (Social Media)

Bharat Jodo Yatra in UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन विश्राम के बाद 3 जनवरी को शुरुआत लोनी बॉर्डर गाजियाबाद से होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी किए गए मैप के मुताबिक तीन दिन 2 रात तक यूपी में रहेगी। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से 3 जनवरी को शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा शामली के कैराना तक 5 जनवरी को पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा यूपी के पड़ोसी राज्य हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में हुए फेरबदल के बाद ये नया रूट मैप जारी किया है।

यूपी में यहां से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से प्रवेश करेगी। उसके बाद यात्रा 3 जनवरी को ही गाजियाबाद के लोनी से शुरू होकर के 3 जनवरी को लोनी तिराहा पहुंचेगी। उसके बाद भारत जोड़ों यात्रा 4 जनवरी को बागपत जिले के मवी कलां पहुंचेगी। उसके बाद वहा से 4 जनवरी को ही भारत जोड़ो यात्रा बागपत, बागपत के सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत पहुंचेगी। आपको बता दें, यूपी में भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी तक रहेगी। उसके बाद 5 जनवरी को यात्रा शामली के ऐलम में प्रवेश करेगी। उसके बाद शामली के कांधला, ऊंचागांव और कैराना तक भारत जोड़ो यात्रा यूपी में रहेंगी। उसके बाद शामली के कैराना होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेंगी।

कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

कांग्रेस 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरुआत करेगी। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा, कि यह भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज होगा। जिसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 'हाथ जोड़ो अभियान' के तहत बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर यात्राएं होंगी और इसका मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का ज्यादा से ज्यादा भारत में प्रचार करना है। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शामिल होगे।

यूपी कांग्रेस ने भेजा इनको निमंत्रण

भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 3 जनवरी 2023 को यूपी में गाजियाबाद में लोनी बार्डर से प्रवेश करेगी। उसके पहले यूपी कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के विपक्षी दलों के नेताओं को भारत जोड़ों यात्रा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण भेजा। जिस लिस्ट में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, पूर्व मंत्री सतीश चन्द्र मिश्र, सजामसेवी और कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आदि इस लिस्ट में शामिल है। 

Tags:    

Similar News