UP News: परिवार से छिपकर Valentine Day पर गोवा घूमने गया यूपी का कपल, समुद्र में डूबने से मौत

Couple Drowned in the Goa Sea: परिवार से छिपकर एक कपल वैलेंटाइन मनाने के लिए गोवा पहुंचा था, लेकिन एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। समुद्र में डूबने से कपल की मौत हो गयी।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-15 03:26 GMT

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Couple Drowned in the Goa Sea: वैलेंटाइन के दिन गोवा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल, परिवार से छिपकर एक कपल वैलेंटाइन डे मनाने के लिए गोवा पहुंचा था, लेकिन एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। समुद्र में डूबने से कपल की मौत हो गयी। मृतक लड़का और लड़की दोनों मूल रुप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

पालोले बीच पर हुई घटना

जानकारी के मुताबिक यह घटना साउथ गोवा के पालोले बीच पर हुई है। जहां पर प्रेमी जोड़े की डूबने से मौत हो गयी। एक युवक व युवती के डूबने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गयी। लाइफगार्ड की मदद से युवक और युवती को किनारे लाया गया। दोनों को समुद्र के बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने भर्ती करने से पहले ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान विभु शर्मा (27) और सुप्रिया दुबे (26) है। जो वैलेंटाइन डे मनाने के लिए गोवा गए हुए थे।  

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि युवक और युवती दोनों मूल रुप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वर्तमान समय में युवक की प्रेमिका सुप्रिया बैंगलौर में रह रही थी। वहीं विभु शर्मा दिल्ली में रह रहा था। दोनों प्रमियों को कुछ लोगों ने सोमवार 13 फरवरी को पालोले बीच पर घूमते हुए देखा था। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों युवक व युवती एक दूसरे के रिश्तेदार भी थे। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि कपल के परिजनों की इस बात की सूचना नहीं थी कि वो गोवा घूमने गये हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विभु शर्मा पेशे से ब्लागर था।  

Tags:    

Similar News