UP Election 2022: अनुराग ठाकुर का सपा पर निशाना कहा- आजमगढ़ आतंकवाद का गढ़ पर अखिलेश यादव चुप क्यों?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए भ्रष्टाचार, गुंडाराज और आतंकवादी जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Shreedhar Agnihotri
Update: 2022-02-22 14:17 GMT

अनुराग ठाकुर (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

लखनऊ। प्रदेश भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि अखिलेश के हैं चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ये चुप्पी का कारण कया है? क्या किसी सवाल का सीधा जवाब नहीं देंगे अखिलेश? मैं तो यही कहूंगा अखिलेश चुप क्यों हैं?

मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव चौथे चरण की ओर से बढ़ रहा है। पहले चरण से चौथे चरण तक हमने कई सवाल अखिलेश यादव से पूछे। हर सवाल पर अखिलेश यादव चुप रहे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहली सूची समाजवादी पार्टी की बाहर आई। उम्मीदवार कम उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा नजर आए। जेल वाले, बेल वाले, सपा की सूची पर नजर आए। सवाल पूछा तो अखिलेश यादव जी चुप। उसके बाद दूसरी सूची नहीं आई।

अखिलेश पर निशाना

दलित परिवार की एक मां अपनी बेटी के जीवन को बचाने के लिए अखिलेश के सामने आई। अखिलेश की सरकार में सुनवाई और कार्रवाई दोनों नहीं होती थी। सवाल पूछा कि समाजवादी पार्टी के नेता ने दलित बेटी का अपहरण किया और हत्या की। अखिलेश यादव चुप। अहमदाबाद बम धमाकों का निर्णय आया, न्यायालय के फैसले पर अखिलेश यादव चुप। आतंकवादियों के सीधे तार अखिलेश यादव से जुड़े दिखे। न्यायालय के फ़ैसले  का स्वागत करना तो दूर आतंकी को संरक्षण देने के नाम पर भी अखिलेश यादव चुप। आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़, इसपर अखिलेश यादव चुप। समाजवादी पार्टी के नेता जिसकी बहन और उनके बेटे परिवार में ही रहते हैं। ये रंगेश और अखिलेश का खेल दस लोगों की जान चली जाती है। अखिलेश यादव फिर चुप।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनकी सरकार में इनकी पार्टी के ही लोगों ने गुंडे हों, अपराधी हों, आतंकी हों या फिर शराब बेचने वाले माफिया हों। निर्दोष लोगों की जान लेने का काम किया है। अखिलेश यादव फिर चुप।

प्रियंका पर निशाना

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के कनेक्शन कहां जुडें हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को फिजूल की बात कहती हैं। अखिलेश और आतंकी कनेक्शन पर कोई सवाल खड़े नहीं करती। आखिरकार इन माफियाओं के साथ प्रियंका के क्या कनेक्शन हैं वह बताएं। लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन सही बात नहीं कह सकती हूं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) कार्यकर्ताओं की पार्टी है, बूथ जीता, चुनाव जीतेंगे। मोदी और योगी के काम ने लोगों का दिल जीता है। उत्तर प्रदेश का चुनाव भी रिकार्ड सीटों से जीतेंगे। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ पांच सालों में हमने कार्रवाई की है आगे और दृढ़ता के साथ होती रहेगी।

Tags:    

Similar News