Dharam Singh Saini: भाजपा में रोज आते रहेंगे इस्तीफे, स्वामी प्रसाद मौर्य ने तय की है सबकी तारीख, धर्म सिंह सैनी का बड़ा बयान

UP Election 2022: आज ही भाजपा से इस्तीफा दे चुके धर्म सिंह सैनी ने बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे और नेताओं के भाजपा छोड़ने की अटकलें तेज़ हो गयी है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-13 11:18 GMT

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के ठीक पहले ही प्रदेश में सियासी धरपकड़ तेज़ हो गयी है। एक ओर जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनज़र दिल्ली में बैठक कर टिकट बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बीते 3 दिनों से भाजपा के करीब दर्जन भर विधायकों से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने का यह सिलसिला शुरू हुआ प्रदेश के कद्दावर नेता और भाजपा के तत्कालीन श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के साथ जिसके बाद दारा सिंह चौहान, मुकेश वर्मा, धर्म सिंह सैनी, बाला प्रसाद अवस्थी समेत करीब दर्जन भर नेता गुरुवार तक भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं। इसी के साथ ही अभी और नेताओं के भाजपा छोड़ने की चर्चा जोरों पर है।

और नेताओं के भाजपा छोड़ने की अटकलें तेज़

इस बीच आज ही भाजपा से इस्तीफा दे चुके धर्म सिंह सैनी ने बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे और नेताओं के भाजपा छोड़ने की अटकलें तेज़ हो गयी है।

धर्म सिंह सैनी ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की तारीख तय कर रखी है तथा आने वाले समय में अभी भाजपा से और इस्तीफे आते रहेंगे। इसी के साथ धर्म सिंह सैनी ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने कल इस्तीफा दिया था, आज मैनें इस्तीफा दिया है तथा कल एक और मंत्री भाजपा से इस्तीफा देंगे।

फोटो-सोशल मीडिया

इस्तीफा देने वाले अधिकतर मंत्री और विधायकों कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं और जहां स्वामी मौर्य रहेंगे वे सभी भी उसी तरफ रहेंगे।

आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सभी इस्तीफा देने वाले विधायकों ने इस्तीफा देने का कारण वर्तमान सरकार द्वारा गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों पर हो रहा उपेक्षात्मक रवैया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बीच ज़ाहिर किया है कि वह 14 जनवरी को अन्य नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे तथा इसी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा छोड़ने वाले लोगों की सूची लंबी है तथा सभी को इस विषय में 14 जनवरी को पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

UP Election 2022, Dharam Singh Saini , Swami Prasad Maurya , Swami Prasad Maurya resignations, mla up election 2022, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, up politics, up news today, BJP MLA resign , bjp, mla, up news today, bjp resign mla list in up 2022, bjp mla join samajwadi party, roz aise hi aate rahenge isteephe, Swami Prasad Maurya ne tay ki hai sabki tareekh, Dharam Singh Saini statement

Tags:    

Similar News