UP IAS Transfer: यूपी में 17 IAS अफसरों का ट्रांसफर, लिस्ट में देखें कौन हुए इधर से उधर

UP 17 IAS Transfers : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी के 17 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है।

Written By :  aman
Update: 2022-06-09 14:35 GMT

Uttar Pradesh 17 IAS Transfer

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी के 17 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही 21 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था। आज जारी लिस्ट में गौरी शंकर प्रियदर्शी, कंचन वर्मा, शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, प्रमोद कुमार उपाध्याय सहित कुल 17 IAS अफसरों के नाम हैं। बता दें कि, दो दिन पहले हुए ट्रांसफर में लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद के डीएम बदले गए थे। वहीं, कानपुर में हुई हिंसा के बाद नेहा शर्मा को भी हटा दिया गया था। उन्हें स्थाई निकाय का निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह विशाख जी को कानपुर नगर का नया डीएम बनाया गया।


यूपी में आज जिन 17 IAS अफसरों के तबादले हुए :

- गौरी शंकर प्रियदर्शी ग्राम्य विकास आयुक्त बने

- कंचन वर्मा आईजी निबंधन बनीं

- प्रमोद उपाध्याय एआईजी निबंधन विभाग

- शाहिद मंजर अब्बास सचिव वित्त विभाग

- वेद पति मिश्रा विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा

- प्रकाश बिंदु विशेष सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी

- जयशंकर दुबे विशेष सचिव वित्त

- संजय सिंह यादव सदस्य राजस्व परिषद लखनऊ

- महेंद्र प्रसाद एमडी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम

- अमित पाल नगर आयुक्त मेरठ

- सौरभ गंगवार सीडीओ सोनभद्र

- पुलकित गर्ग नगर आयुक्त झांसी

- जयेंद्र कुमार सीडीओ सिद्धार्थनगर

- आलोक यादव वीसी झांसी प्राधिकरण

- संदीप भागिया सीडीओ मुजफ्फरनगर

- चंद्र मोहन गर्ग नगर आयुक्त प्रयागराज

- जग प्रवेश सीडीओ बरेली बनाए गए।



Tags:    

Similar News