UP Investors Summit 2023: सीएम योगी से मिले उद्योगपति मुकेश अंबानी, इनवेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया

UP Investors Summit 2023: इनवेस्टरों से उन्होने कहा कि यूपी सरकार निवेशकों के निवेश को सुरक्षा की गारंटी देती है। उत्तर प्रदेश के पास 96 लाख रजिस्टर्ड MSME यूनिट्स हैं। हमने विगत 05 वर्षों में ₹04 लाख करोड़ से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-05 14:09 GMT

UP Investors Summit 2023 (Social Media)

UP Investors Summit 2023: देश के जाने माने उद्योपति मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुंबई में मुलाकात की। दोनो की मुलाकात ताज होटल मे हुई। इस अवसर पर सीएम योगी ने मुकेश अंबानी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर इनवेस्टरों को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार निवेशकों के निवेश को सुरक्षा की गारंटी देती है। उत्तर प्रदेश के पास 96 लाख रजिस्टर्ड MSME यूनिट्स हैं। हमने विगत 05 वर्षों में ₹04 लाख करोड़ से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में आज कोई भी निवेशक पूर्ण निश्चिंतता के साथ निवेश कर सकता है। दुनिया की 85% GDP, 90% पेटेंट और 75% ट्रेड पर जिन देशों का अधिकार है। भारत को इन देशों का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। देश में सबसे उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। देश में कुल कृषि भूमि का 11% हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। देश के कुल खाद्यान्न का 20% उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है।

दंगा मुक्त प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में आए दिन दंगा होते थे। आज लगभग 6 वर्ष हो गए हैं प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होआ। हम दुनिया की सबसे बड़ी एयरपोर्ट बना रहे हैं। इसके लिए चार फीसदी जमीन अधिग्रहित हो चुकी है। हमारे यहां उद्योग लगाने के लिए पहली जरूरत भूमि की कोई कमी नहीं है।

बेहतर कनेक्टिविटी, अनुकूल माहौल

योगी ने कहा कि जब एक आम इंसान अपनी जड़ तलाश ता है, तो उसकी आंखें उत्तर प्रदेश की ओर होती है। उत्तर प्रदेश में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेरी स्टार्टअप, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और रक्षा उत्पाद जैसे तमाम सेक्टरों के लिए अपार संभावनाएं हैं। यूपी में देश का पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया तक शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि संभावना है कि उत्तर प्रदेश पहला ऐसा प्रतीत होगा जहां 4.68 लाख करोड़ के निवेश समझौते होंगे। इसके अलावा 5 साल में 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट जमीन पर भी आए हैं।

दिखा उत्साह

मुंबई होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उद्योगपति उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में इतनी भीड़ थी कि खड़े होने का भी जगह नहीं था। मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने तक बाहर लोगों की लाइनें लगी थी।

Tags:    

Similar News