Lucknow Nagar Nigam List: लखनऊ नगर निगम चुनाव की आरक्षण सूची जारी, यहां देखें लिस्ट

Lucknow News Today: यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर लखनऊ नगर निगम के सभी वार्ड की आरक्षण सूची जारी हो गई है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-02 09:58 GMT

लखनऊ नगर निगम का आरक्षण (सोशल मीडिया)

Lucknow Nagar Nigam List: यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर लखनऊ नगर निगम के सभी वार्ड की आरक्षण सूची जारी हो गई है। आज गुरुवार 01 दिसंबर शाम को जारी लिस्ट के बाद अब आपत्तियां मांगी गई और अगले एक सप्ताह में आपत्तियां का निस्तारण किया जाएंगा व उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएंगी। इस वार्ड की जारी सूची से अगर किसी को कोई परेशानी या आपत्ती हो तो जिलाधिकारी कार्यालय में इसको भेज सकता है। 

इसी तरह अन्य का भी आरक्षण

इसी तरह कानपुर नगर निगम, झांसी नगर निगम, प्रयागराज नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम आदि कई नगर निकायों के आरक्षण का भी जल्द ऐलान किया जा सकता है। इस नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना दिसंबर के दूसरे हफ्ते में की जा सकती है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव के बाद इसका ऐलान हो सकता है।

यूपी शासन की तरफ से जारी सूची


यह लिस्ट नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के यहां से जारी की गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है, कि 7 दिन के अंदर जिनकी आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय में आएगी। उनका ही निस्तारण किया जाएगा। इस लिस्ट में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या का ऐलान उत्तर प्रदेश शासन की ओर से किया गया।


आपको बता दें, कि लखनऊ नगर निगम के कुल 110 वार्डों में से 50 सामान्य सीटें हैं। जबकि एक तिहाई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। तो वहीं शासन की ओर से जारी गए आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। सभी लोग अपनी आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज करा सकते है।


लखनऊ नगर निगम में अटल बिहारी बाजपेई, कल्याण सिंह, लालजी टंडन जैसे बड़े बीजेपी नेताओं के नाम से भी वार्ड बनाए गए हैं। हिन्द नगर, केसरी खेड़ा, गोमती नगर जैसे वार्ड अनारक्षित रखे हो गए, तो वहीं लाला लाजपत राय, बाबू जगजीवन राम जैसे वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। जबकि जानकीपुरम, बाबू बनारसी दास जैसे कई वार्ड पिछड़ा वर्ग कोटे में रखे गए हैं।

Tags:    

Similar News